कोरोना के बढ़ रहे केस, पुलिस ने भी बढ़ाई सख्‍ती, बिना मास्क के लोगों पर कसा शिकंजा

कोरोना के बढ़ते ही पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू की। पुलिस ने बिना मास्क के बाहर निकल रहे लोगों के चालान काटना शुरू कर दिया है। एक दिन में 188 चालान काटै गए। 94 हजार रुपये जुर्माना वसूला। लगातार बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ चालान का सिलसिला चलेगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 11:46 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 11:46 AM (IST)
कोरोना के बढ़ रहे केस, पुलिस ने भी बढ़ाई सख्‍ती, बिना मास्क के लोगों पर कसा शिकंजा
कुरुक्षेत्र में भी कोरोना की वजह से बिना मास्‍क वालों पर सख्‍ती।

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। दिनोंदिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके पीछे त्योहारी सीजन में बरती गई लापरवाही साफ झलक रही है। त्योहारों के बाद कोरोना मरीजों की संख्या ठीक होने से दोगुणी हो गई है। ऐसे में प्रदेश सरकार भी सख्त हो गई है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने भी दोबारा से मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर दी। पुलिस ने एक ही दिन में 188 ऐसे लोगों के चालान किए जो बिना मास्क के घूम रहे थे। आरोपितों से 94 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अब लगातार जारी रहेगी। मास्क न पहनने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

त्योहारी सीजन में लोगों ने कोरोना गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए बाजारों में खरीदारी की। प्रत्येक बाजार में शारीरिक दूरी के नियम तार-तार हुए। बिना मास्क के घूमने वालों की संख्या भी काफी अधिक थी। प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश देनेे के बाद भी लोग नहीं माने।

दो हजार रुपये का होगा मास्क न पहनने वालों का चालान

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल का कहना है कि मास्क न पहनने वालों का दो हजार रुपये चालान होगा। हालांकि अभी 500 रुपये का ही चालान किया जा रहा है। एसपी हिमांशु गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि ऐसे लोगों के चालान करने में ढिलाई न बरती जाए जो मास्क न पहन कर घूम रहे हों।

किस थाने के अंतर्गत कितने हुए चालान, जुर्माना

थाना शहर : 6 3000

थाना केयूके : 6 3000

थाना कृष्णा गेट : 32 16000

थाना लाडवा : 15 7500

थाना पिहोवा सिटी : 16 8000

थाना पिहेवा : 7 3500   

थाना शाहाबाद : 36 18000

थाना झांसा : 15 7500

थाना बाबैन : 11 5500

थाना सदर : 18 9000

थाना यातायात : 20 10000

थना इस्माईलाबाद : 2 1000

थाना महिला पुलिस : 4 2000

chat bot
आपका साथी