कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने, भूपेंद्र हुड्डा को नेतृत्व सौंपने की मांग

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 09:13 AM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 09:13 AM (IST)
कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने, भूपेंद्र हुड्डा को नेतृत्व सौंपने की मांग
कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने, भूपेंद्र हुड्डा को नेतृत्व सौंपने की मांग

जागरण संवाददाता, पानीपत: हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव सिर पर हैं, आपसी खींचतान बढ़ गई है। हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन कुण्डू ने पार्टी के महासचिव एवं संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल से मिलकर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा को कमान सौंपे जाने की मांग की है।

हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व फेरबदल की मांग चलते ही सचिन कुण्डू और एनएसयूआइ अध्य्क्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने पार्टी महासचिव को हरियाणा की स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा के कार्यकाल को बेहतर बताकर, उन्हें नेतृत्व सौंपने की मांग की। दिव्यांशु ने भी कुछ ऐसी बातें दोहराई। दिल्ली से लौटने के बाद कुण्डू ने कहा कि इस बार हरियाणा की जनता भाजपा की सत्ता नहीं आने देगी।

chat bot
आपका साथी