दिनभर छाए रहे बादल, आज भी बूंदाबांदी की संभावना

पानीपत में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से बादल छाए रहे। पौने आठ बजे गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। शाम तक दो -तीन बार बौछारें पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 06:03 AM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 06:03 AM (IST)
दिनभर छाए रहे बादल, आज भी बूंदाबांदी की संभावना
दिनभर छाए रहे बादल, आज भी बूंदाबांदी की संभावना

जागरण संवाददाता, पानीपत : शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से बादल छाए रहे। पौने आठ बजे गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। शाम तक दो -तीन बार बौछारें पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। उत्तर भारत के पर्वतों पर इस सप्ताह दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। हल्की बारिश और तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट रही। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह मध्यम ठंडी हवा चलने के साथ आसमान में अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर गाड़िया चलानी पड़ी। बादलों ने अल तड़के से ही आकाश को गिरफ्त में ले लिया। 9-30 बजे के बाद सूर्य के दर्शन हुए। कुछ देर बाद आंशिक रूप से बादल छा गए।

किसानों को दो दिन सिचाई और स्प्रे रोकने की सलाह

शुक्रवार-शनिवार को हल्की बारिश को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को दो दिन सिचाई और स्प्रे रोकने की सलाह दी है। रविवार को मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। 15 मार्च को मौसम साफ और खुश्क रहेगा।

वायु गुणवत्ता में सुधार रहा। सेक्टर 18 मानिटरिग स्टेशन के मुताबिक एयर क्वालिटी इंडेक्स 133 रहा। तेज हवा चलने बारिश होने से वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।

सुबह तेज हवा के साथ बारिश होने से शहर के कई क्षेत्रों में ब्लैक आउट की स्थिति रही। एक तो बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई दूसरी तरफ आसमान बादलों की गिरफ्त में आने से अंधेरा छा गया। बाजारों में साइन बोर्ड डिस्पले बोर्ड तक उड़ गए।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। बारिश के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। तेज हवा चलने के कारण खेतों में फसलें पड़ गई। हालांकि कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि हल्की बारिश का फसलों में पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी