उत्तर पश्चिमी हवाओं ने फिजा में घोली ठंडक, दो दिन बारिश, फिर घना कोहरा Panipat News

उत्तर पश्चिमी हवाओं ने फिजा में ठंडक घोल दी है। अब दो दिन तक हल्की बारिश होगी। इसके बाद घना कोहरा दस्तक देगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 11:03 AM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 11:04 AM (IST)
उत्तर पश्चिमी हवाओं ने फिजा में घोली ठंडक, दो दिन बारिश, फिर घना कोहरा Panipat News
उत्तर पश्चिमी हवाओं ने फिजा में घोली ठंडक, दो दिन बारिश, फिर घना कोहरा Panipat News

पानीपत, जेएनएन। पहाड़ों पर पड़ रही बर्फ और उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में और अधिक गिरावट रहेगी। उसके बाद नमी बढऩे से घना कोहरा भी छा सकता है।

बुधवार को सुबह धुंध पड़ी। दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि दिन में हल्की धुंध रही। मौसम साफ न होने के कारण प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 427 रहा जो खतरनाक स्थिति में गिना जाता है। सांस लेने में भी लोगों को तकलीफ झेलनी पड़ी। दिन में तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व रात को 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश व धुंध का रबी फसलों को फायदा होगा। 

एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से पार 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मौसम खराब होने से एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ गया। बुधवार को पानीपत का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 पार कर गया जो खतरनाक स्थिति में गिना जाता है। बारिश होने पर प्रदूषण में सुधार होने की संभावना है। 

कंबल रजाई की मांग अच्छी चल रही 

सर्दी अधिक होने का साथ बाजार में कंबल रजाई की खुदरा मांग अच्छी चल रही है।  इन दिनों बाजार में लोकल (आसपास के शहरों, कस्बों) की ग्राहकी अधिक चल रही है। अन्य प्रदेश में कंबल रजाई भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी