हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश का रास्ता होगा सुगम, यमुना नदी पर तैयार हो रहा पुल

हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश का रास्‍ता सुगम होगा। इसके लिए यमुना नदी पर पुल तैयार किया जा रहा है। 104.50 करोड़ रुपये से पुल तैयार किया जा रहा है। 60 किलोमीटर के बीच यमुनानगर में कोई पुल नहीं है।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 05:53 PM (IST)
हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश का रास्ता होगा सुगम, यमुना नदी पर तैयार हो रहा पुल
यमुना नदी के नगली घाट पर पुल बनकर तैयार।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। वर्ष-2021 में हरियाणा व उप्र को बड़ी सौगात मिलने वाली है। दोनों राज्यों में आवागमन के लिए यमुना नदी के नगली घाट पर पुल बनकर तैयार हो जाएग। निर्माण कार्य प्रगति पर है। पीड्ब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक 50 प्रतिशत काम हो चुका है। शेष काम इस वर्ष पूरा हो जाएगा। बता दें कि पुल की कुल लंबाई चार किलोमीटर है। परियोजना पर कुल 104.50 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इस बनाने पर 67 करोड़ रुपये खर्च आएगा, जबकि बाकी पैसा अधिग्रहण की गई की जमीन की रकम है। इसके निर्माण से जिले के अलावा करनाल, उप्र के जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली व मेरठ जाने का रास्ता आसान हो जाएगा।

यमुना पर 60 किलोमीटर के बीच नहीं पुल

हरियाणा व उप्र के बीच बह रही यमुना नदी पर कलानौर से लेकर करनाल के शेरगढ़ टापू तक अन्य कोई पुल नहीं है। नगली घाट पर पुल का निर्माण होने से हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश के लोगों को भी फायदा होगा। यह पुल हरियाणा से जिला सहारनपुर जिला के नकुड़ को जोड़ेगा। इससे क्षेत्र  के लोगों को 30 किमी दूर से घूमकर नहीं आना पड़ेगा। दूसरा बड़ा लाभ उन किसानों को होगा, जिनकी यमुना के पार कृषि भूमि है। उन्हें बरसात के दिनों में खेतों में जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है।

हरियाणा के इन गांवों को होगा फायदा

जठलाना क्षेत्र के गांव संधाला, संधाली, माजरी, गुमथला, एमटी करहेडा, जठलाना, उन्हेडी, बागवाली, पौबारी, निकुंभ आदि गांवों के किसानों की यमुना नदी पार लगभग पांच हजार एकड़ भूमि है। इस पर किसान खेती कर रहे हैं। यमुना में बाढ़ आने पर किसान नदी पार खेतों में नहीं जा पाते। इसके लिए उन्हें कलानौर के रास्ते उत्तर प्रदेश के नसरूलागढ़ व टाबर गांव का सहारा लेना पड़ता है। इससे धन व समय खराब होते हैं। पूर्व जिला परिषद सदस्य शिव कुमार संधाला का कहना है कि पुल के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके चालू होने से क्षेत्रवासियों को लाभ होगा।  

यमुना नदी के नगली घाट पर पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है। करीब 50 प्रतिशत काम हो चुका है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द काम पूरा हो। यह पुल हरियाणा व उप्र को जोडऩे का काम करेगा। अब तक यहां अस्थाई पुल से आवाजाही होती रही।

राजकुमार, एक्सइएन, पीड्ब्ल्यूडी।

chat bot
आपका साथी