चारपाई पर बैठी महिला पर ईंट से हमला, केस दर्ज

गांव झट्टीपुर वासी रिकू ने अपने चाचा पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि चाचा ने चारपाई पर बैठी उसकी मां पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। जिसका सिवाह स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला चार दिन पहले का है। रिकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल बुधवार शाम को छह बजे के करीब उसकी मां संतोष घर के सामने गली में चारपाई पर बैठी थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Apr 2019 06:52 AM (IST) Updated:Tue, 30 Apr 2019 06:52 AM (IST)
चारपाई पर बैठी महिला पर ईंट से हमला, केस दर्ज
चारपाई पर बैठी महिला पर ईंट से हमला, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, समालखा : गांव झट्टीपुर वासी रिकू ने अपने चाचा पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि चाचा ने चारपाई पर बैठी उसकी मां पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। जिसका सिवाह स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला चार दिन पहले का है।

रिकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल बुधवार शाम को छह बजे के करीब उसकी मां संतोष घर के सामने गली में चारपाई पर बैठी थी। तभी मेरा चाचा रत्ना आया और चारपाई उठाने के लिए कहने लगा। जिस पर उसने बेटा द्वारा उठाने की बात कहीं तो वह भड़क गया और गाली गलौज करते हुए गली से ईट उठाकर संतोष के सिर, गर्दन व छाती पर वार कर दिए। जिसके चलते उसे काफी चोट आई। परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चोट ज्यादा होने पर महिला को डाक्टर ने रोहतक रेफर कर दिया। जिसे परिजनों ने सिवाह स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने रिकू के बयान पर उसके चाचा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी