क्वारंटाइन वार्ड में संस्थाओं की मदद से पहुंच रहा खाना

सिविल अस्पताल परिसर स्थित है ईएसआइ हॉस्पिटल। यहां क्वारंटाइन वार्ड बनाया गया है। हर समय मरीजों का ध्यान रखा जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 May 2020 10:07 AM (IST) Updated:Sun, 17 May 2020 10:07 AM (IST)
क्वारंटाइन वार्ड में संस्थाओं की मदद से पहुंच रहा खाना
क्वारंटाइन वार्ड में संस्थाओं की मदद से पहुंच रहा खाना

जागरण संवाददाता, पानीपत : सिविल अस्पताल परिसर स्थित है ईएसआइ हॉस्पिटल। स्वास्थ्य विभाग ने इसी में 48 बेड का क्वारंटाइन केंद्र बनाया हुआ है। इसमें आठ लोग भर्ती हैं, चार तो शुक्रवार को ही पहुंचे हैं। सभी को सामाजिक संस्थाओं की मदद से दो समय नाश्ता और दो समय भोजन और बोतलबंद पानी परोसा जा रहा है।

अस्पताल के प्रथम तल पर बने कक्ष में एक महिला, द्वितीय तल पर सात पुरुष भर्ती हैं। पुरुष कक्ष में पांच शौचालय बने हुए हैं। एक गार्ड और एक स्वीपर चौबीसों घंटे कक्ष के बाहर पहरा देते हैं। वार्ड का दरवाजा बाहर से बंद रखा जाता है ताकि कोई चुपचाप निकल न जाए। हर व्यक्ति को रोजाना तीन लीटर बोतल बंद पानी पीने के लिए दिया जाता है। फिलहाल चाय-ब्रेड, दो समय का नाश्ता और दो समय का भोजन (रोटी-सब्जी, दाल-चावल) सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पहुंचाया जा जा रहा है। सोमवार से जन सेवा दल के सदस्य नाश्ता और भोजन का जिम्मा उठाएंगे।

क्वारंटाइन केंद्र की व्यवस्था संभाल रहे सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. आलोक जैन ने बताया कि अभी तक क्वारंटाइन केंद्रों में रह रहे लोगों को कोई दिक्कत नहीं आने दी है। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सात दिन होम क्वारंटाइन में रहने की नसीहत देकर भेज देते हैं।

chat bot
आपका साथी