संत दर्शन सिंह महाराज की बरसी पर लगाया रक्तदान शिविर

सावन कृपाल आश्रम बरसत रोड नूरवाला में दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह की 30वीं बरसी पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इस कैंप में 71 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान के साथ-साथ सत्संग कार्यक्रम हुआ। इसमें संत राजेंद्र सिंह जी महाराज की तालीम से अवगत कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 May 2019 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 27 May 2019 07:00 AM (IST)
संत दर्शन सिंह महाराज की बरसी पर लगाया रक्तदान शिविर
संत दर्शन सिंह महाराज की बरसी पर लगाया रक्तदान शिविर

जागरण संवाददाता, पानीपत : सावन कृपाल आश्रम बरसत रोड नूरवाला में दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह की 30वीं बरसी पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इस कैंप में 71 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान के साथ-साथ सत्संग कार्यक्रम हुआ। इसमें संत राजेंद्र सिंह जी महाराज की तालीम से अवगत कराया गया। अंबाला से आए आश्रम सेवकों ने कहा कि दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज हमें सत्संग में निष्काम सेवा के बारे में बताया। आश्रम प्रधान मुल्क राज नरुला ने बच्चों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित सांसद संजय भाटिया ने संगत को धन्यवाद दिया। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा और मेयर अवनीत कौर भी कार्यक्रम में पहुंचे।

आश्रम प्रधान ने बताया कि कृपाल आश्रम हर वर्ष दो बार रक्तदान शिविर, एक बार आंखों का जांच कैंप, गरीब लड़कियों के सिलाई सिखाना और उनके विवाह पर सिलाई मशीन देने का कार्य करता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदार राजा सिंह नंदलाल, अशोक सलूजा, योगराज, चमन गुलाटी. साहिल, रूपेश, नरेंद्र नरूला, राणा और साध संगत मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी