भाजपा ने की जनता से वादाखिलाफी : सैलजा

कांग्रेस नेत्री सैलजा ने कहा कि देश व प्रदेश में हाहाकर मचा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 12:19 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 12:19 PM (IST)
भाजपा ने की जनता से वादाखिलाफी : सैलजा
भाजपा ने की जनता से वादाखिलाफी : सैलजा

जागरण संवाददाता, जगाधरी : देश व प्रदेश में हाहाकर मचा हुआ है। अपराध व भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। किसान, व्यापारी व अन्य वर्ग सभी परेशान है। भाजपा के नेताओं ने चुनाव में बहुत वादे किए थे। एक भी वादा सरकार ने पूरा नहीं किया। नोटबंदी जीएसटी और बैंक अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया में उलझाया हुआ है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आएगी। यह बात राज्य सभा सदस्य कुमारी शैलजा ने कही। शुक्रवार को वे विष्णु गार्डन कॉलोनी में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मेंबर श्याम सुंदर बतरा के गृह प्रवेश पर आयोजित सभा में पहुंची।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 लाख रुपये आने की बात कहकर सभी लोगों के अकाउंट खुलवाएं। अब बैलेंस मेंटेन रखने के लिए उल्टा उनको चार्ज देने पड़ रहे हैं। भाजपा सिर्फ कागजी विकास करवा कर अपनी पीठ थपथपा रही है। यमुनानगर की सड़कों का हाल विकास की असलियत बयां कर रहा है। मुख्यमंत्री बिना रोड के ही शहर में रोड शो करने आते हैं। जिले की सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। मुख्यमंत्री मंत्री कहते हैं कि हमने किसानों के गन्ने का भुगतान कर दिया, लेकिन भुगतान की मांग को लेकर किसान धरने पर बैठे हैं। कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा गिरे हुए स्तर की राजनीति करती है। जिसके चलते शहर के एक कांग्रेसी कार्यकर्ता का पेट्रोल पंप सील कर दिया गया है। प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नेता पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। अवैध खनन कार्य से जुड़े भाजपा के नेताओं ने कांग्रेसी नेता श्याम सुंदर बत्रा के बेलगढ़ फार्म में कब्जा करने का प्रयास किया। मौके पर पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, दर्शन खेड़ा, मनोज जयरामपुर, देवेंद्र पार्षद, आकाश बतरा, चंददोख ¨सह अमरजीत कोहली, अंग्रेज गाबा, निवर्तमान पार्षद निर्मल चौहान, विजय गौतम, प्रो राय ¨सह, राजेश शर्मा, सचिन शर्मा व कपिल खेत्रपाल उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी