मंडल अध्यक्ष ने बूथ समिति के विस्तार से हाथ किए खड़े, संगठन मंत्री ने कहा दे दें इस्तीफा

जागरण संवाददाता, पानीपत : मॉडल टाउन के मुल्तान भवन में सोमवार को बुलाई गई शक्ति केंद्र प्रमुख व पालक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jan 2018 02:14 AM (IST) Updated:Tue, 09 Jan 2018 02:14 AM (IST)
मंडल अध्यक्ष ने बूथ समिति के विस्तार से हाथ किए खड़े, संगठन मंत्री ने कहा दे दें इस्तीफा
मंडल अध्यक्ष ने बूथ समिति के विस्तार से हाथ किए खड़े, संगठन मंत्री ने कहा दे दें इस्तीफा

जागरण संवाददाता, पानीपत : मॉडल टाउन के मुल्तान भवन में सोमवार को बुलाई गई शक्ति केंद्र प्रमुख व पालकों की बैठक में बबैल मंडल के अध्यक्ष ने बूथ समिति बनाने से हाथ खड़े कर दिए। संगठन मंत्री ने कहा कि जिन्हें कार्य नहीं करना है, वो इस्तीफा दे दें। लगभग ढाई घंटे चली बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से खुलकर बात की।

मुल्तान भवन में भाजपा व संगठन कार्यकर्ताओं की बैठक तीसरे पहर 3 बजे से शुरू हुई। बबैल मंडल के अध्यक्ष सुदर्शन पाराशर ने संगठन मंत्री से कहा कि 58 बूथ समितियां बना चुके हैं। इसके बाद कोई बनने को तैयार नहीं है। मंडल अध्यक्ष की बात सुनकर संगठन मंत्री ने दो टूक लहजे में कहा कि जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन करना होगा। जो पारिवारिक व किसी अन्य कारण से काम नहीं कर पा रहे हैं तो इस्तीफा दे सकते हैं। इसराना मंडल से आए एक बूथ पालक ने संगठन मंत्री से कहा कि हमें पालक क्यों नाम दिया गया। क्या हम सब्जी की श्रेणी में आते हैं।

फ्लाइंग मूड में करें चुनाव की तैयारी : संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि गुजरात व हिमाचल चुनाव में हमें जीत मिली है। विधानसभा चुनाव 2019 के लिए कार्यकर्ता फ्लाइंग मूड में तैयारी करें। प्रत्येक मंडल अध्यक्ष से उनके मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक व बूथ प्रमुख के बारे में उन्होंने जानकारी ली। मंच संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र दत्ता ने किया। संगठन पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई बैठक परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शहर की विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण विधायक महीपाल ढाडा, जिलाध्यक्ष प्रमोद विज व जिला प्रभारी कविता चौधरी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंकज शर्मा ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ वंदेमातरम गाया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री, राममेहर मलिक, देवेंद्र दत्ता, गजेंद्र सलूजा, सुनील सोनी, वीरेंद्र तनेजा,सतीश सहगल,लोकेश नागरु,संजीव दहिया,दिवाकर मेहता,गौरव वालिया, दीपक सलूजा व महक दीवान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी