Haryana Nigam Election Results - पंजाबी बेल्‍ट में भाजपा को यूं मिली तूफानी जीत

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार के बाद हरियाणा नगर निगम में तूफानी जीत से बीजेपी में खुशी की लहर है। इस जीत को हार पर मरहम की तरह भी देखा जा रहा है।

By Ravi DhawanEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 05:32 PM (IST) Updated:Thu, 20 Dec 2018 10:31 AM (IST)
Haryana Nigam Election Results - पंजाबी बेल्‍ट में भाजपा को यूं मिली तूफानी जीत
Haryana Nigam Election Results - पंजाबी बेल्‍ट में भाजपा को यूं मिली तूफानी जीत

पानीपत, जेएनएन। तीन राज्यों के विधानसभाओं में मिली हार के बाद हरियाणा नगर निगम की जीत ने भाजपा में मरहम का काम किया है। पांचों नगर निगम सीट पर भाजपा ने कब्जा किया। मेयर पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शुरुआत से कहीं भी फाइट में नजर नहीं आए। चुनाव परिणाम पूरी तरह से एकतरफा हुआ।

करनाल, पानीपत, यमुनानगर नगर निगम चुनाव जीत को भाजपा कार्यकर्ता अप्रत्याशित जीत मान रहे हैं। तीन राज्यों में हार के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट चुका था। वहीं कांग्रेस के दिग्गजों ने इस चुनाव में पूरा जोर लगा दिया था। बावजूद कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

पानीपत: भाजपा की अवनीत कौर 74 हजार 940 वोटों से जीतीं
पानीपत में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अवनीत कौर पहले राउंड में आगे चल रही हैं। भाजपा के समर्थकों के चेहरे खिल उठे थे। पहले ही राउंड में कौर 12 हजार वोटों की लीड ले चुकी हैं। ओवरआल अवनीत कौर को 126321 वोट मिले, वहीं कांग्रेस समर्थित अंशु पाहवा को 51381 वोट मिले। अवनीत कौर ने 74940 वोट से जीत दर्ज की। मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही थी, कांग्रेस समर्थित अंशु पाहवा का प्रचार बढ़ता गया। कई जगहों तो ऐसा सुनने को मिला कि अंशु जीत जाएंगी। वोटिंग के दिन जब कम वोट पड़े तो बात भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह तक पहुंची। उन्‍होंने तुरंत स्‍थानीय नेताओं को अलर्ट किया और निर्देश किया मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाओ। इसका असर ये हुआ कि शाम होते होते वोटिंग बढ़ गई। इस तरह समीकरण बदल गया। 

26 वार्ड में से 22 सीट पर भाजपा की जीत
भाजपा प्रत्याशियों ने पानीपत नगर निगम के 26 वार्डों में से 22 में जीत दर्ज की। इसमें कई सीट कांग्रेस आपसी मतभेद के चलते हारी। वार्ड-18 से भाजपा की प्रमोद देवी ने कांग्रेस नेता वीरेंद्र उर्फ बुल्लेशाह की समर्थित कोमल को हराया। जबकि पूर्व मंत्री बलबीर पाल शाह खेमे से प्रत्याशी संतोष देवी तीसरे स्थान पर रही। कोमल को 2155 और संतोष को 1071 मत मिले। इन्हीं का फायदा प्रमोद ने उठाया और वे 3387 मत लेकर विजयी हुई। प्रमोद देवी के पति जसमेर शर्मा पिछले चुनाव में वार्ड-16 से प्रत्याशी थे और वे चौथे नंबर पर रहे थे। 

यमुनानगर : मदन मोहन चौहान 40 हजार 678 वोट से जीते
मेयर के चुनाव में यमुनानगर में भी भाजपा प्रत्याशी की जीत मिली है। यहां मदन चौहान ने 40 हजार 678 वोट से विरोधी राकेश काका को हराया है। भाजपा के मदन सिंह को 91642 वोट मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित राकेश कुमार को 50964 वोट मिले। शुरू में यहां पर त्रिशंकु मुकाबला देखने को मिल रहा था। पर चुनाव नजदीक आते ही विपक्ष में फूट पड़ गई। यहां तक की कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कह दिया कि उनका कोई नेता चुनाव नहीं लड़ रहा। इसका सीधा फायदा भाजपा को मिला। भाजपा ने इसका खूब प्रचार भी किया। 

22 में 13 जगह खिला कमल 
यमुनानगर में 22 जगहों में से 13 पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इनेलो-बसपा के तीन और एक जगह निर्दलीय उम्मीदवार के अलावा पांच वार्डों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वार्ड एक से संजय कुमार (कांग्रेस), वार्ड दो से प्रवीण (भाजपा), वार्ड तीन से हरनीत कोहली (कांग्रेस), वार्ड चार से देवेंद्र (कांग्रेस), वार्ड पांच से विनय कंबोज (कांग्रेस समर्थित), छ से प्रीति जोहर (भाजपा), सात से राम आसरे (भाजपा), आठ से विनोद (इनेलो), नौ से भावना (भाजपा), वार्ड दस से सुरेंद्र शर्मा (भाजपा), वार्ड 11 से संकेत कुमार (भाजपा), 12 से संजीव कुमार (भाजपा), 13 से निर्मला चौहान (कांग्रेस), 14 से रानी कालड़ा (भाजपा), 15 से प्रिंस शर्मा (निर्दलीय), 16 से रिया (निर्दलीय), 18 से कुसुमलता (भाजपा), 19 से उषा (भाजपा), 20 से रेखा (भाजपा), 21 से अभिषेक शर्मा (भाजपा) और 22 वार्ड से सविता (भाजपा) को जीत मिली है।

करनाल: रेनू बाला ने 9348 वोट से जीत दर्ज की
करनाल से बीजेपी की मेयर रेनू बाला ने मेयर पद का चुनाव जीता। रेनू को 69960 वोट मिले। इन्होंने आशा वाधवा को 9348 वोटों से हराया, जिन्हें 60612 वोट मिले। यहां विजय के लिए मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल को उतरना पड़ा। उन्‍होंने किसी भी तरह यहां पर कमी नहीं छोड़ी। यहां तक की पंजाबी कार्ड भी खेला। इसका असर ये हुआ कि विपक्ष जो पंजाबी कार्ड खेल रहा था, वो मुख्यमंत्री के सामने फेल हो गया। इस तरह यहां भाजपा बाजी मार ले गई।

20 में से 12 वार्ड में भाजपा की जीता 
सीएम सिटी करनाल के 20 में से 12 वार्ड में भाजपा प्रत्याशियों ने विजय हासिल की है, जबकि बाकी जगह निर्दलीय जीते हैं। यहां वार्ड एक से नवीन (भाजपा), वार्ड दो से बलविंदर बराड़ (आजाद), वार्ड तीन से परमजीत लाठर (आजाद) और वार्ड चार से नीलम (आजाद) और वार्ड पांच से जयभवान (भाजपा), वार्ड छ से नीलम सिरसी (भाजपा), वार्ड सात से सुदर्शन कालरा (भाजपा), वार्ड आठ से मेघा भंडारी (भाजपा), वार्ड नौ मुकेश कुमार (बीजेपी), वार्ड दस से वीर विक्रम जीत (बीजेपी), वार्ड 11 से रमनजीत कौर (भाजपा) और वार्ड 12 से मोनिका गर्ग (भाजपा), वार्ड 13 से ईश कुमार गुलाटी (निर्दलीय), वार्ड 14 से रामचंद्र (भाजपा), 15 से युद्धवीर सैनी (निर्दलीय), वार्ड 16 से रजनी प्रोचा (भाजपा), 17 से जोगिंद्र शर्मा (निर्दलीय), 18 से हरीश कुमार उर्फ बिट्टू (भाजपा), 19 से राजेश अग्गी (भाजपा) और वार्ड 20 से मोनू (निर्दलीय) ने जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विधानसभा भी करनाल ही है।

chat bot
आपका साथी