कुरुक्षेत्र में सुबह बड़ा हादसा, छत गिरने से पत्‍नी-पत्‍नी दबे, दोनों की मौत

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सुबह बड़ा हादसा हुआ। पिहोवा के गांव सरस्‍वती खेड़ा में छत गिरने से पति-पत्‍नी दब गए। दोनों की मौत हो गई। दोनों पंजाब के रहने वाले थे। रिश्‍तेदार में बुजुर्ग के भोग में शामिल होने आए थे।

By Jagmahender singhEdited By: Publish:Fri, 30 Sep 2022 10:48 AM (IST) Updated:Fri, 30 Sep 2022 10:48 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में सुबह बड़ा हादसा, छत गिरने से पत्‍नी-पत्‍नी दबे, दोनों की मौत
गांव सरस्वती खेड़ा में मकान की कच्ची छत गिरी।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र में पिहोवा के गांव सरस्वती खेड़ा में मकान की कच्ची छत गिरने से दबे पति-पत्नी की मौत हो गई है। दोनों पंजाब के पटियाला जिले के कस्बा बहादुरगढ़ के रहने वाले थे और दोनों रिश्तेदारी में बुजुर्ग के भोग में शामिल होने के लिए आए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कच्‍ची छत के नीचे सो रहे थे

पुलिस के मुताबिक पिहोवा के गांव सरस्वती खेड़ा निवासी हरबंस सिंह की माता का भोग था। भोग में शामिल होने के लिए पटियाला के कस्बा बहादुरगढ़ निवासी 50 वर्षीय जोगा सिंह अपनी पत्नी 45 वर्षीय पम्मी गांव सरस्वती खेड़ा में आए थे। रात को मकान के एक कच्चे कमरे सो गए थे। सुबह जब वे उठे तो अचानक कमरे की कच्ची छत गिर गई।

मलबे से निकाला तो हो चुकी थी मौत

छत गिरने से जोगा सिंह व उसकी पत्नी पम्मी उसमें दब गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवाें को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बारिश की वजह से आ गई थी छत में दरार

पिहोवा सदर थाना पुलिस प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि गांव सरस्वती खेड़ा में मकान की कच्ची छत गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस स्वजनों के बयान दर्ज कर रही है कि कैसे हादसा हुआ है। स्वजनों का कहना है कि पिछले कई दिन चली बरसात के कारण मकान की कच्ची छत में दरारें आ गई थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। मामले में किसी तरह का कोई शक नहीं जताया जा रहा। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी