एक नजर : कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

गढ़ी सिकंदरपुर गांव के विनोद कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि बुधवार दोपहर को उसके पिता सूबे सिंह (75) साइकिल लेकर खेत से पानीपत जाने की बात कहकर निकले थे। शाम तक पिता वापस नहीं लौटे। शाम तक पिता के लौटने का इंतजार किया। इसके बात पिता का ढूंढा तो पता चला कि सेंट मैरी स्कूल के पास शांति नगर के जितेंद्र की कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Aug 2019 07:17 AM (IST) Updated:Fri, 23 Aug 2019 07:17 AM (IST)
एक नजर : कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
एक नजर : कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

जासं, पानीपत: गढ़ी सिकंदरपुर गांव के विनोद कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि बुधवार दोपहर को उसके पिता सूबे सिंह (75) साइकिल लेकर खेत से पानीपत जाने की बात कहकर निकले थे। शाम तक पिता वापस नहीं लौटे। शाम तक पिता के लौटने का इंतजार किया। इसके बात पिता का ढूंढा तो पता चला कि सेंट मैरी स्कूल के पास शांति नगर के जितेंद्र की कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौत हो गई। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपित कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीछा कर छात्रा से छेड़खानी का प्रयास

जासं, पानीपत: तहसील कैंप क्षेत्र की एक कॉलोनी की छात्रा ने पुलिस के शिकायत दी कि वह एक कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। पड़ोस का युवक अमन उसे कॉलेज व कोचिग सेंटर जाते हुए पीछा करता है। जबरदस्ती बात करने का भी प्रयास करता है। कभी उसका फोन छीनने का प्रयास करता है। कॉलेज के बाहर भी आरोपित ने उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया। तहसील कैंप चौकी पुलिस ने उक्त आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दंपती को डंडों से पीटा

जासं, पानीपत: दीवान गांव की रिपी ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका पति सतीश पालीवाल एक्सपोर्ट सेक्टर-29 में काम करता है। बुधवार शाम 4:45 बजे पति सतीश घर लौटा तो खून से लथपथ था। उसके साथ गांव की मंजू, काला कनिका और नकुला ने मारपीट की थी। उक्त आरोपितों ने घर में घुसकर डंडे और सरिया से उसके पति को फिर से पीटा। पति को छुड़वाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा। उसने शोर मचाया तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने महिला हेल्प लाइन 1091 पर घटना की सूचना दी और घायल पति को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

उरलाना कलां से छात्रा लापता

ससं, मतलौडा: उरलाना कलां के मुकेश ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी भतीजी पूजा मतलौडा के एक कॉलेज में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा है। 20 अगस्त को घर से कॉलेज में पढ़ने के लिए निकली थी। इसके बाद से पूजा घर नहीं लौटी। मतलौडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

गंगाराम कॉलोनी के व्यक्ति लापता

जासं, पानीपत : गंगाराम कॉलोनी के कुलदीप ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका बड़ा भाई मनोज कच्चा कैंप में एक फैक्ट्री में काम करता था। 19 अगस्त को मनोज घर से बिना किसी को बताए चला गया, फिर लौटा नहीं। उसके भाई की तलाश की जाए। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके मनोज को ढूंढना शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी