खाते में पैसे ट्रांसफर के नाम पर भेजा बार कोड, स्कैन करते ही खाते से उड़े एक लाख

ठग लोगों को ठगने के लिए अजब तरीके अपना रहे हैं। जो जानकार होने की बात बोल खाते में रुपये ट्रांसफर करने की बात बोल स्कैनर भेज मोबाइल फोन की स्क्रीन हैक कर लोगों के खातों से पैसे उड़ा रहे हैं। ऐसे में लोगों को पैसे ट्रांसफर संबंधित काल वालों से सतर्क रहने की जरूरत हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jun 2022 09:32 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2022 09:32 PM (IST)
खाते में पैसे ट्रांसफर के नाम पर भेजा बार कोड, स्कैन करते ही खाते से उड़े एक लाख
खाते में पैसे ट्रांसफर के नाम पर भेजा बार कोड, स्कैन करते ही खाते से उड़े एक लाख

जागरण संवाददाता, समालखा : ठग लोगों को ठगने के लिए अजब तरीके अपना रहे हैं। जो जानकार होने की बात बोल खाते में रुपये ट्रांसफर करने की बात बोल स्कैनर भेज मोबाइल फोन की स्क्रीन हैक कर लोगों के खातों से पैसे उड़ा रहे हैं। ऐसे में लोगों को पैसे ट्रांसफर संबंधित काल वालों से सतर्क रहने की जरूरत हैं। खासकर शर्मा जी बताने वाले से। गांव वजीरपुर टिटाना निवासी किसान सुरेंद्र के खाते से भी पैसे ट्रांसफर करने की बात बोल एक लाख रुपये निकाल लिए। ऐसे बनाया शिकार

सुरेंद्र ने बताया कि वो खेतीबाड़ी करता है। 26 जून को समालखा में समर्सिबल पंप वाले के यहां गया था। रात को नौ बजे के करीब एक नंबर से काल आई। रिसीव करने पर सामने से बोलने वाले ने कहा कि वो पंप वाले के यहां से शर्मा जी बोल रहा है। चंडीगढ़ सामान की पेमेंट लेने के लिए आया था। कुछ पैसे उसने अपने खाते में डलवा लिए हैं कुछ आपके खाते में ट्रांसफर करता देता हूं। सुबह दुकान पर आकर दे जाना।

इस पर सुरेंद्र को विश्वास नहीं हुआ। उसने कोई खाता न होने की बात बोल मना कर दिया। लेकिन खुद को शर्मा जी बताने वाले ने उसकी दिन भर की गतिविधि के बारे बताया। बार-बार जानकार होने की दुहाई दी तो सुरेंद्र को विश्वास हो गया। सुरेंद्र के मुताबिक शर्मा जी बताने वाले ने पहले तो उसके खाते में दो रुपये ट्रांसफर किए। फिर एक बार कोड भेजा। उसने जैसे ही उसे स्कैन किया तो मोबाइल की स्क्रीन हैंग हो गई और एकाएक खाते से 10-10 हजार 10 बार में एक लाख रुपये निकल गए।

कुछ देर बाद मोबाइल की स्क्रीन ठीक हुई तो उसने बेटे से खाता में बैलेंस चैक कराया तो पता चला। फिर उसने तुरंत उक्त नंबर पर काल की तो सामने से बोलने वाले ने गलती से पैसे आने और 10 मिनट में वापस खाते में भेजने की बात कहीं। इसके बाद उक्त नंबर स्विच आफ हो गया। सुरेंद्र ने थाना पुलिस को शिकायत देकर ठगी करने वाले का पता लगा खाते से निकाले पैसे वापस कराने के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरेंद्र के मुताबिक जिस नंबर से उसके पास काल आई थी, उसकी लोकेशन मेवात के आस पास की आई है। बेटों की भरनी थी फीस

सुरेंद्र ने बताया कि दोनों बेटे पढ़ाई करते हैं। एक एनडीए की तैयारी कर रहा है। उनकी फीस भरने को लेकर दूध बेचकर 1.65 लाख रुपये खाते में जमा किए थे। उसे क्या पता था की, विश्वास जताने पर ऐसा धोखा होगा। अब सुरेंद्र को जानकारों के फोन आने पर भी भरोसा नहीं हो रहा है। वो उनसे भी जांच पड़ताल कर बात करता है।

chat bot
आपका साथी