विज ने पार्षद दहिया को दी क्लीन चिट

जिलाध्यक्ष ने ठेकेदार पर भ्रष्टाचार फैलाने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई कराने का फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Aug 2018 08:56 AM (IST) Updated:Sat, 11 Aug 2018 08:56 AM (IST)
विज ने पार्षद दहिया को दी क्लीन चिट
विज ने पार्षद दहिया को दी क्लीन चिट

जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा के जिला अध्यक्ष ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व निवर्तमान पार्षद संजीव दहिया को ऑडियो प्रकरण में प्राथमिक जांच में ही क्लीन चिट दे दी है। जिलाध्यक्ष ने ठेकेदार पर भ्रष्टाचार फैलाने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई कराने का फैसला लिया है। वहीं पार्षद संजीव दहिया ने ठेकेदार जोगेंद्र पर 1.80 करोड़ के पांच कार्य पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है। गलत मंशा से ऑडियो रिकॉर्ड कर इसको वायरल करने में कानूनी कार्रवाई कराने का फैसला लिया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने शुक्रवार को ऑडियो प्रकरण में पार्षद संजीव दहिया से बातचीत की। पार्षद ने बताया कि ठेकेदार गत एक वर्ष से उसको तंग कर रहा है। वह 1.80 करोड़ के काम करने की बजाय बहानेबाजी कर रहा था। शौंधापुर गांव में एक पार्क में मनमर्जी के पैसे लगा दिए और अब राशि बढ़वाने के लिए दबाव बना रहा था। ठेकेदार ने अपनी मनमर्जी से पार्क में टेंडर 27 लाख से ऊपर करीब पांच लाख का अतिरक्त काम कर दिया। निगम अधिकारी इसकी राशि नहीं बढ़ा रहे। वह ठेकेदार की फोन पर पहले ठीक से बातें नहीं सुन पाया। बाद में उसने उसकी चालाकी को भी पकड़ लिया। पार्षद की ऑडियो में नहीं नजर आई कमी

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने कहा कि पार्षद संजीव दहिया और ठेकेदार जोगेंद्र नांदल की कमीशन मांगने संबंधित वायरल ऑडियो सुनी है। ठेकेदार जोगेंद्र पैसे मांगने की बात जबरदस्ती उसके मुंह से कहलवाना चाहते हैं। पार्षद पूरी रिकॉर्डिंग में उसको काम करने की कहता सुन रहा है, जबकि ठेकेदार का पैसों की बात कहलवाने की तरफ ध्यान है। पार्षद और ठेकेदार के बीच विकास कार्यों की क्वालिटी का झगड़ा था। इस तरह के ठेकेदार अधिकारियों ही नहीं सरकार को भी बदनाम करते हैं। निगम कमिश्नर से बात कर ठेकेदार पर कार्रवाई कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी