महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया : अशोक नागपाल

आइबी कॉलेज प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन अशोक नागपाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। नागपाल भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महर्षि वाल्मीकि प्रगट उत्सव पर आयोजित विचार गोष्ठी में बोल रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 07:55 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 07:55 AM (IST)
महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया : अशोक नागपाल
महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया : अशोक नागपाल

जागरण संवाददाता, पानीपत :

आइबी कॉलेज प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन अशोक नागपाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। नागपाल भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महर्षि वाल्मीकि प्रगट उत्सव पर आयोजित विचार गोष्ठी में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण हमें दिया। उन्हें एक विशेष जाति वर्ग में नहीं बांधा जा सकता। उन्होंने सर्व समाज के कल्याण के निमित महाकाव्य रामायण की रचना की थी। रामायण के माध्यम से सामाजिक आचार विचार रुपी मार्गदर्शन दिया। उनकी शिक्षाओं पर चलकर समाज को सुदृढ़ कर सकते हैं।

गोष्ठी की अध्यक्षता सूबेदार राम मेहर सिंह ने की। कार्यक्रम में पंडित शिव नारायाण ने वाल्मीकि कृत रामायण का संस्कृत से हिदी में अनुवाद कर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्राण रत्नाकर, सत्यवान, पुष्पेंद्र शर्मा, बंसत बोहत, शिवचरण भुम्बक, गुलशन खैरालिया, रविद्र एडवोकेट, शबनम तषाम, जंग बहादुर भाटिया, मीना शर्मा, अक्षय गहलोत, मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी