खेलो इंडिया खेलो में आर्य कॉलेज की छात्रा ने जीता गोल्ड

जागरण संवाददाता, पानीपत : इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Feb 2018 07:11 PM (IST) Updated:Sat, 10 Feb 2018 07:11 PM (IST)
खेलो इंडिया खेलो में आर्य कॉलेज की छात्रा ने जीता गोल्ड
खेलो इंडिया खेलो में आर्य कॉलेज की छात्रा ने जीता गोल्ड

जागरण संवाददाता, पानीपत : इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता में आर्य ग‌र्ल्स पब्लिक स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। विद्यालय आने पर प्रबंधक समिति ने महिला खिलाड़ी का स्वागत किया।

समिति चेयरमैन सुरेंद्र शिंगला ने बताया कि दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में 3 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके बारहवीं कक्षा की छात्रा शिमला मौलाना निवासी विंका ने 60-63 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। इससे पूर्व भी विंका राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र शिंगला, वाइस चेयरमैन अरूण आर्य, मैनेजर सचिन शिंगला, कैशियर नरेश गर्ग, प्रधानाचार्य मीनाक्षी अरोड़ा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी