तीन माह बाद सेक्‍टर 10 में दिल्‍ली से लौटी महिला, निकली कोरोना पॉजिटिव

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की मुश्किलें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सेक्‍टर दस की महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। वह तीन महीने बाद अपने बेटे के साथ लौटी थी।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 05:56 PM (IST)
तीन माह बाद सेक्‍टर 10 में दिल्‍ली से लौटी महिला, निकली कोरोना पॉजिटिव
तीन माह बाद सेक्‍टर 10 में दिल्‍ली से लौटी महिला, निकली कोरोना पॉजिटिव

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक रोजाना कोरोना पॉजिटिव के मामले आने लगे हैं। इसी तरह बृहस्पतिवार को भी शहर के सेक्टर दस की एक महिला कोरेाना पॉजिटिव पायी गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया और महिला को आइसोलेशन वार्ड मुलाना मेडिकल कालेज मेें भर्ती करवा दिया गया है। 

जानकारी अनुसार महिला पिछले तीन माह से दिल्ली में थी। लेकिन 2 जून को दिल्ली से वापस लौटी। उसके साथ उसका बेटा भी साथ था। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के 2 जून को ही सैंपल ले लिये थे। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया गया था। साथ में महिला को होमक्वारंटाइन कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को महिला के रिपोर्ट आयी जिसमें कोरोना पॉजिटिव पायी गई। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने महिला को मुलाना मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है। 

बेटे के भी लिये गये सैंपल

स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट पॉॅजिटिव आने के बाद किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती। महिला के जो भी संपर्क में थे, सभी के टेस्ट लिये गये। इसके साथ महिला के बेटे के भी सैंपल लिये गए हैं। इसके साथ ही महिला की हिस्ट्री जुटानी शुरू कर दी गई है। जिसमें देखा जा रहा है कि उक्त महिला के संपर्क में कौन-कौन आये हैं। ताकि महामारी को आगे बढऩे से रोका जा सके। 

70 तक पहुंचा कोरोना का आंकड़ा 

भले ही कोरोना महामारी से सभी लोग अवगत हैं, लेकिन इसके बाद भी कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 70 लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि कई लोग इसमें नेगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज भी कर दिये गए हैं। लेकिन रोजाना आ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ाकर रख दी हैं। 

सेक्टर दस में बनाया जाएगा कंटेनमेंट जोन

कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर मौके पर डाक्टरों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। जहां महिला के घर पर होमक्वारंटाइन के पोस्टर लगा दिये गए। साथ में एरिया में कोई हलचल न हो इसके लिए कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। ताकि कोरोना के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके। 

सेक्टर दस की महिला तीन माह बाद दिल्ली से लौटी थी। परसों उन्हें होमक्वारंनटाइन किया गया था। सैंपल लैब भेजा था आज रिपोर्ट आयी है। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर आइसोलेशन वार्ड मेडिकल कालेज मुलाना भेजा गया है। इसके कॉनटेक्ट तलाशे जा रहे हैं। 

डा. कुलदीप सिंह, सीएमओ 

chat bot
आपका साथी