एडीसी ने संभाला नगर निगम आयुक्त का पदभार

पानीपत एडीसी डा.मनोज कुमार यादव ने नगर निगम का आयुक्त पद संभाल लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 07:41 AM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 07:41 AM (IST)
एडीसी ने संभाला नगर निगम आयुक्त का पदभार
एडीसी ने संभाला नगर निगम आयुक्त का पदभार

जागरण संवाददाता, पानीपत :

एडीसी डा.मनोज कुमार यादव ने नगर निगम का आयुक्त पद संभाल लिया। वीरवार को ताऊदेवी लाल कांपलेक्स स्थित निगम आयुक्त कार्यालय पहुंचे। करीब 12 बजे उन्होंने पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने पूरे कार्यालय का दौरा किया। निगम अधिकारियों से बातचीत की। कार्यालय में पर पहुंचने पर उन्होंने कहा कि अब निगम में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी भ्रष्टाचार या रिश्वतखोरी में संलिप्त मिला, चाहे वह अधिकारी हो या कर्मचारी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दलाल टाइप लोगों को सहन नहीं किया जाएगा। शहर के विकास पर पूरी ध्यान दिया जाएगा। लोगों से मिलने के लिए एडीसी कार्यालय और निगम कार्यालय में अलग-अलग समय निर्धारित किया जाएगा। निगम की रिकवरी को लेकर भी कदम उठाया जाएगा। आयुक्त सुशील कुमार के सस्पेंड होने के बाद एडीसी को आयुक्त पद पर नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी