सिर्फ 42.4 फीसद नवजातों को ही मिलता गोल्डन आवर में मां का दूध

प्रदेश में सिर्फ 42.2 फीसद नवजातों को जन्म के एक घंटे के अंतराल (गोल्डन आवर) में मां का दूध मिल पाता है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और पंजाब के हालात और भी खराब हैं। हाल ही में जारी नेशनल हेल्थ प्रोफाइल 2019 की रिपोर्ट में यह रहस्योद्घाटन हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Nov 2019 06:56 AM (IST) Updated:Tue, 05 Nov 2019 06:56 AM (IST)
सिर्फ 42.4 फीसद नवजातों को ही मिलता गोल्डन आवर में मां का दूध
सिर्फ 42.4 फीसद नवजातों को ही मिलता गोल्डन आवर में मां का दूध

राज सिंह, पानीपत

प्रदेश में सिर्फ 42.2 फीसद नवजातों को जन्म के एक घंटे के अंतराल (गोल्डन आवर) में मां का दूध मिल पाता है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और पंजाब के हालात और भी खराब हैं। हाल ही में जारी नेशनल हेल्थ प्रोफाइल 2019 की रिपोर्ट में यह रहस्योद्घाटन हुआ है। असम, ओडिशा, केरल, गोवा, मिजोरम, सिक्किम आदि की प्रसूताएं स्तनपान के प्रति ज्यादा जागरूक हैं।

रिपोर्ट 29 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को आधार बनाकर जारी की गई है। प्रदेश में जन्म के पहले घंटे में 42.4, छह माह की आयु तक 50.3, छह से आठ माह की आयु में 35.9 फीसद बच्चों को मां का भरपेट दूध मिल पाता है। छह से 23 महीने तक के सिर्फ 7.2 फीसद बच्चों का पेट स्तनपान से भरता है। बाकी बच्चों को बाहरी खुराक से पेट भरना पड़ता है।

---------

अन्य राज्यों के हालात

पंजाब में 30.7, उत्तर प्रदेश में 25.2, दिल्ली में 29.1, उत्तराखंड में 27.8, झारखंड 33.2, बिहार 34.9 और मध्यप्रदेश में 34.5 फीसद नवजातों को जन्म के पहले घंटे में मां का गाढ़ा-पीला दूध मिल पाता है। असम प्रांत में 64.4, केरल में 64.3, ओडिशा में 68.6, मणिपुर में 65.4, मिजोरम में 70.2, सिक्किम में 66.5 और पांडिचेरी में 65.3 फीसद नवजातों को जन्म के प्रथम घंटे में मां का दूध मिलता है। हालांकि, छह से 23 माह तक की आयु में इन राज्यों में भी 10 से 25 फीसद बच्चों को मां का भरपूर दूध मिल पाता है। मां का दूध है जरूरी

यूनिसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक, जन्म के पहले घंटे में मां का दूध नहीं मिलने पर बच्चे की मौत या बीमार होने का खतरा 33 फीसद बढ़ जाता है। मां बनने के बाद कुछ दिनों तक कोलेस्ट्रम ही उत्पन्न होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, एंटी-बॉडीज का खजाना होता है।

chat bot
आपका साथी