दिसंबर माह में 17 लाख की रिकवरी, 110 के काटे कनेक्शन

-रंग ला रहा बिजली निगम का बकायेदारों के खिलाफ अभियान जागरण संवाददाता समालखा बिजली सब डि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 06:20 AM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 06:20 AM (IST)
दिसंबर माह में 17 लाख की रिकवरी, 110 के काटे कनेक्शन
दिसंबर माह में 17 लाख की रिकवरी, 110 के काटे कनेक्शन

-रंग ला रहा बिजली निगम का बकायेदारों के खिलाफ अभियान

जागरण संवाददाता, समालखा : बिजली सब डिवीजन, समालखा की टीम ने बकायेदारों से दिसंबर माह में 17 लाख की रिकवरी की है। 110 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। 110 पर बिजली निगम के 40 लाख रुपये बकाया था। छुट्टी के दिन भी शुक्रवार को 40 उपभोक्ताओं से 7.5 लाख की रिकवरी की गई। 7 लाख रुपये के बकायेदार 50 उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उखाड़े गए।

कस्बे के करीब 2500 उपभोक्ताओं पर निगम के 1.60 करोड़ से अधिक बकाया हैं। नोटिस और मैसेज देने के बावजूद उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। निगम की सख्ती के बाद अब बिल भरने वालों की संख्या बढ़ी है। 8 से 10 लाख रुपये राजस्व में इजाफा हुआ है। निगम के 12 सदस्यों की तीन टीमें इसमें लगी हैं। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक इसमें काम करती है। वीरवार को भी टीम ने 9 लाख के बकायेदार 40 उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े थे। 30 उपभोक्ताओं से 4.5 लाख की रिकवरी की थी।

उपभोक्ताओं को बिल संबंधी परेशानी

निगम कर्मचारियों की अनदेखी भी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। बिल भरने के बावजूद अगले बिल में रकम जुड़कर आने से उन पर बकाया खड़ा है। उपभोक्ता दफ्तर में चक्कर काट रहे हैं। भापरा रोड के यतीन ने बताया कि उसने गत माह पूरा बकाया भर दिया था। फिर भी वह बिल में जुड़कर आ गया। बिजली कर्मी उसके मीटर भी उखाड़ कर ले आए। कृष्णा कालोनी के विकास ने बताया कि उसकी मां सीता देवी के नाम से कनेक्शन हैं। गत 25 फरवरी को मीटर बदलवाया था। अभी तक बिल नहीं आया है। एमसीओ भी नहीं चढ़ा है। अभी तक मीटर लैब में नहीं भेजा गया है। गांधी कालोनी के रविद्र और दीपक के बिल भी मीटर बदलने के बाद से नहीं आ रहे हैं। चाहकर भी बिल नहीं भर पा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी