135 को श्याम कृपा सेवा मंडल की सदस्यता

जागरण संवाददाता, समालखा अनाज मंडी स्थित अग्रेसन पब्लिक स्कूल में प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में स्थानीय

By Edited By: Publish:Sun, 21 Aug 2016 08:02 PM (IST) Updated:Sun, 21 Aug 2016 08:02 PM (IST)
135 को श्याम कृपा सेवा मंडल की सदस्यता

जागरण संवाददाता, समालखा

अनाज मंडी स्थित अग्रेसन पब्लिक स्कूल में प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों की बैठक हुई, जिसमें जनसेवा को लेकर श्याम कृपा सेवा मंडल की स्थापना पर चर्चा की गई। विचार विमर्श के बाद 135 सदस्यों ने मंडल की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही अपने चेयरमैन, प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया।

चेयरमैन नंद किशोर सिंघल ने कहा कि मंडल का उद्देश्य गरीब कन्याओं की शादी, पर्यावरण को मजबूत करने के लिए पेड़ पौधा लगाना, सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना सहित स्वच्छता अभियान को गति देने के उद्देश्य के किया गया है। उन्होंने कहा कि मंडल के गठन होते ही 135 लोगों ने इसकी सदस्यता ग्रहण की है। सभी की सर्वसम्मति से सुभाष गोयल को प्रधान, विजय जैन व गौरव कुच्छल को उप प्रधान, सतीश बंसल व संदीप गुप्ता को सचिव, पुरुषोत्तम गर्ग और श्यामलाल गोयल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए मंडल के सभी सदस्य व पदाधिकारी हरियाली अभियान को गति देने के लिए अपने नाम से एक एक पौधा लगाएंगे। उनकी संरक्षण की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। सभा को प्रेम मित्तल ने भी संबोधित किया। मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आभार जताते हुए सदस्यों को उनके विश्वास पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि लोगों ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उनका वे बखूबी से निवर्हन करेंगे।

इस अवसर पर रोशनलाल मित्तल, जगदीश भोला, सुमेश जैन, अशोक गुप्ता, स्नेह गर्ग, राजीव शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी