13 बैलों से भरा कैंटर पकड़ा, दो तस्कर भी गिरफ्तार

पानीपत में पंजाब से गोवंश को भरकर उत्तर प्रदेश जा रहे कैंटर को पुलिस ने पकड़ लिया। दो तस्कर भी गिरफ्तार कर लिये।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jun 2018 09:43 AM (IST) Updated:Mon, 11 Jun 2018 09:43 AM (IST)
13 बैलों से भरा कैंटर पकड़ा, दो तस्कर भी गिरफ्तार
13 बैलों से भरा कैंटर पकड़ा, दो तस्कर भी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, पानीपत: पंजाब से गोवंश को भरकर उत्तर प्रदेश जा रहे कैंटर को पुलिस ने सिवाह के पास चौटाला रोड पर पकड़ लिया। कैंटर से 13 बैल बरामद कर दो तस्कर को गिरफ्तार किए। एक तस्कर कैंटर के आगे कार से चल रहा था। ताकि पुलिस की लोकेशन के बारे में कैंटर चालक को बता सके। वह तस्कर गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस को उसकी तलाश है।

एएसपी चंद्रमोहन ने बताया कि सीआइए-1 प्रभारी दीपक कुमार को शनिवार रात को सूचना मिली कि गोवंश से भरा ट्रक यूपी जा रहा है। तभी पुलिस की टीम ने चौटाला रोड पर गोल्डन फैक्ट्री के पास नाकाबंदी कर दी। कैंटर चालक को टीम ने रोकन का इशारा किया, लेकिन उसने कैंटर दौड़ा दिया। टीम ने आधा किलोमीटर तक पीछा किया तो चालक ने ब्रेक लगा दिए और उसमें से नीचे कूद गया। अनियंत्रित कैंटर सड़क पर पड़े सीवर के पत्थर व पाइपों से टकराकर रूक गया। मौके से कैंटर चालक उत्तर प्रदेश के जिला शामली के कांधला निवासी मोहसिन और शहजानपुर के गांव गोहलिया के संजय को गिरफ्तार किया। कैंटर में बैलों को ठूंस-ठूंस कर भर रखा था। चारे व पानी की व्यवस्था नहीं थी। बरामद किए गए

बैलों को हीरालाल मक्कड़ गोशाला में छोड़ दिया गया। थाना चांदनी बाग में भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 336 व 13 (2) हरियाणा गो संवर्धन एक्ट 2015 के तहत मुकदमा दर्ज किया। दोनों आरोपितों अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। दोनों आरोपितों से उनके फरार साथी के ठिकानों को पता पूछा जाएगा। इसके अलावा पूछताछ की जाएगी कि उनके गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए बनाव रखी ती तीन नंबर प्लेट

गोवंश तस्कर थाना सदर, थाना शहर और थाना चांदनी बाग पुलिस को चकमा देकर भाग चुके थे। उन्हें चौटाला रोड से पकड़ा था। कैंटर पर उत्तर प्रदेश नंबर की प्लेट लगी थी। इसके अलावा कैंटर में पंजाब और हरियाणा नंबर की प्लेट भी मिली हैं। तस्कर अलग-अलग क्षेत्र में नंबर प्लेट बदल लेते थे। ताकि पुलिस की पकड़ में न आ पाएं। पुलिस पता लगा रही है कि कैंटर पर जो नंबर प्लेट लगी है वह सही है या नहीं।

chat bot
आपका साथी