पानीपत पर पड़ेगा हर माह 80 करोड़ का अतिरिक्त बोझ

जागरण संवाददाता, पानीपत : केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में सर्विस टैक्स 12.36 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प

By Edited By: Publish:Fri, 29 May 2015 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2015 10:38 PM (IST)
पानीपत पर पड़ेगा हर माह 80 करोड़ का अतिरिक्त बोझ

जागरण संवाददाता, पानीपत : केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट में सर्विस टैक्स 12.36 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया गया था। यह बढ़ोतरी 1 जून से लागू की जा रही है। सर्विस टैक्स में हुई इस वृद्धि का अकेले औद्योगिक नगर वासियों की जेब पर 80 करोड़ के लगभग बोझ हर माह पड़ेगा। पानीपत से प्रति माह लगभग एक हजार करोड़ रुपये सर्विस टैक्स की वसूली की जाती है।

सभी सेवाएं होंगी महंगी : सीए मनोज गोयल

(फोटो 23)

चार्टर्ड एकाउंटेंट मनोज गोयल का कहना है कि 1.60 प्रतिशत की वृद्धि का असर मोबाइल सेवा, होटल में खाना, ऑनलाइन बुकिंग, प्रोफेशनल सर्विस, बीमा का प्रीमियम के साथ सर्विस टैक्स के दायरे में आने वाली सभी सेवाएं महंगी हो जाएगी। घरों में चलने वाली केबल भी मंहगी हो जाएगी। जो कुल सर्विस टैक्स पानीपत से मिलता है। उसका आठवां हिस्सा और देना होगा।

सरकार का राजस्व बढ़ेगा : अजय गुप्ता

(फोटो संख्या 24)

शेयर ब्रोकर अजय गुप्ता का कहना है कि इससे सेवाएं महंगी होगी। राजस्व बढ़ेगा। सर्विस सेक्टर महंगा होगा। सभी पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

उद्योगों पर बोझ : गर्ग

(फोटो संख्या 25)

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान मलिक राज गर्ग ने का कहना है कि सर्विस टैक्स की वृद्धि का सीधा असर उद्योग व्यापार पर पड़ेगा। उत्पाद महंगे होंगे।

आम आदमी प्रभावित : जोगेंद्र नरूला ( फोटो संख्या 26)

समाज सेवी जोगेंद्र नरूला का कहना है कि सर्विस टैक्स में की गई बढ़ोतरी का असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इससे जहां होटल में खाना पिना महंगा होगा। वहीं फोन का बिल महंगा होगा। बीमा महंगा होगा। ऑन लाइन बुकिंग पर अतिरिक्त शुल्क पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी