मैकेनिक के मुंह पर हथौड़ी से हमला

By Edited By: Publish:Sun, 24 Aug 2014 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 24 Aug 2014 01:01 AM (IST)
मैकेनिक के मुंह पर हथौड़ी से हमला

पानीपत : तहसील कैंप में शनिवार सुबह सिलाई मशीन के मैकेनिक को मुंह पर हथौड़ा मारकर घायल कर दिया। घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवाहर नगर के सतप्रकाश ने बताया कि तहसील कैंप के फतेहपुरी चौक स्थित उसकी सतप्रकाश सिलाई मशीन रिपेयरिंग के नाम से दुकान है। दो दिन पहले तहसील कैंप का राजू उसे सिलाई मशीन ठीक करने के लिए दे गया था। शनिवार को राजू उसकी दुकान पर आया तो उसने उसे बताया कि मशीन पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है। इसे ठीक करने में एक दिन और लगेगा। अगर ज्यादा जल्दी है तो कहीं और से मशीन ठीक करवा ले। इसको लेकर उसकी राजू से उसकी कहासुनी हो गई। राजू ने दुकान में रखी हथौड़ी उसके मुंह पर मार दी। इससे उसका एक दांत टूट गया। इसके बाद से आरोपी राजू मौके से फरार हो गया। आस-पास के दुकानदार घायल सतप्रकाश को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे। इस मामले की सूचना तहसील कैंप चौकी पुलिस को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी