दर्दनाक : चलते कूलर से पानी निकाल रहे 11 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत

रूकांश घर पर अकेला था। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान वह जब चलते कूलर से पानी निकाल रहा था तो अचानक कूलर से करंट लगने पर बच्चा इसकी चपेट में आ गया

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 07:10 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 07:10 PM (IST)
दर्दनाक : चलते कूलर से पानी निकाल रहे 11 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत
दर्दनाक : चलते कूलर से पानी निकाल रहे 11 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत

जठलाना/यमुनानगर, जेएनएन। गांव अमलोहा में रविवार शाम को करंट लगने से 11 वर्षीय रूकांश की मौत हो गई। जब उसे करंट लगा तो वह घर पर अकेला था और चलते कूलर से पानी निकाल रहा था जिस कारण उसे करंट लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

अमलोहा निवासी जयदेव उर्फ देबा का बेटा रूकांश घर पर अकेला था। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान वह जब चलते कूलर से पानी निकाल रहा था तो अचानक कूलर से करंट लगने पर बच्चा इसकी चपेट में आ गया। जब परिजन लौटे तो उन्होंने रूकांश को जमीन पर पड़े देखा। वे उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल दौर लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक रुकांश नौवीं कक्षा का छात्र था जो पास के गांव चमरोड़ी के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। उसका पिता जयदेव रादौर के एक धर्मकांटे पर नौकरी करता है। उनके पास दो बच्चे थे जिनमें से छोटे बेटे रुकांश की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

पहले टक्कर लगी, फिर नाले में गिरने से मौत

पानीपत : उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज के जाफराबाद गांव के नावेंद्र ने बताया कि वह 25 साल से विकास नगर में रह रहा है। फैक्ट्री में मास्टर है। उसके दो बेटे व दो बेटियों में 22 वर्षीय बेटा गोङ्क्षवद सबसे छोटा था। गोङ्क्षवद सेक्टर-25 पार्ट-टू में एक फैक्ट्री में पीस पाङ्क्षसग का काम करता था। लॉकडाउन की वजह से गोङ्क्षवद पांच दिन से फैक्ट्री नहीं जा रहा था। रविवार रात 8:30 बजे गोङ्क्षवद यह कहकर बाइक से घर से निकला था कि दोस्त से मिलने फ्लोरा चौक जा रहा है। फ्लोरा चौक से वापस लौटते हुए बीबीएमबी कट के पास पीछे से बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गोङ्क्षवद पास के नाले में गिरा और सिर पर चोट के कारण मौत हो गई।

कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव मिली, युवक के शव का हुआ पोस्टमार्टम

पानीपत : विकास नगर में शनिवार सुबह सागर के शव घर के पास पड़ा हुआ था। सामान्य अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड ने मृतक का कोविड-19 का सैंपल लिया था। सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम कर शव को स्वजनों को सौंप दिया गया। सेक्टर 13-17 थाने के एएसआइ सुभाष ने बताया कि विकास नगर के सोहन लाल का बेटा सागर कुमार शुक्रवार सुबह 6:30 बजे घर से निकाल था। इसके बाद से उसका सुराग नहीं था। शनिवार सुबह सोहन लाल ने दूध लेने के लिए घर का दरवाजा खोला तो उसके बेटे सागर का शव पड़ा था।

chat bot
आपका साथी