शाह कॉलोनी स्थित जमीनी विवाद को लेकर दो गुट भिड़े, चार घायल

मोहल्ला नत्थू नगर में बुधवार जमीनी विवाद को लेकर ताया-चाचा के लड़के आपस में एक दूसरे से भिड़ गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 09:36 PM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2020 06:14 AM (IST)
शाह कॉलोनी स्थित जमीनी विवाद को लेकर दो गुट भिड़े, चार घायल
शाह कॉलोनी स्थित जमीनी विवाद को लेकर दो गुट भिड़े, चार घायल

संवाद सहयोगी, पठानकोट : मोहल्ला नत्थू नगर में बुधवार जमीनी विवाद को लेकर ताया-चाचा के लड़के आपस में एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों गुटों में तलवार तथा अन्य हथियार चलने के कारण 4 लोग घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

घायल की पहचान सुभाष चंद उसकी धर्मपत्नी रानी देवी तथा सुभाष के बेटे शुभम के रूप में हुई है जबकि दूसरे गुट से दीपक कुमार को भी गहरी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस मौके पर पहुंच गई। उनकी ओर से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार इन दोनों परिवारों का शाह कॉलोनी क्षेत्र में एक प्लाट को लेकर झगड़ा था। इस प्लाट पर कब्जा को लेकर पहले दोपहर को भी दोनों परिवारों मे हाथापाई हुई। बाद में लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। घर बैठ कर जब दोबारा इस मामले पर बात हो रही थी तो इसी दौरान फिर विवाद बढ़ गया और दोनो गुट के लोगों को चोटें आई। थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी देवेंद्र प्रकाश ने कहा कि फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जाच कर रही है, जो भी आरोपित पाया गया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी