वायु प्रदूषण कम करने के लिए विद्वान करते थे यज्ञ : कटारिया

पंचकूला गोशाला ट्रस्ट एवं गायत्री परिवार पंचकूला की ओर से गोपाष्टमी का आयोजन।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 09:26 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 06:27 AM (IST)
वायु प्रदूषण कम करने के लिए विद्वान करते थे यज्ञ : कटारिया
वायु प्रदूषण कम करने के लिए विद्वान करते थे यज्ञ : कटारिया

जागरण संवाददाता, पंचकूला : पंचकूला गोशाला ट्रस्ट एवं गायत्री परिवार पंचकूला की ओर से गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित 108 कुंडीय गो संवर्धन गायत्री महायज्ञ में रविवार को सैकड़ों लोगों ने हवन में हिस्सा लिया। सुबह 9 बजे से 11 बजे हवन किया गया। जिसमें केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया और गेल इंडिया की डायरेक्टर बंतो कटारिया बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उनका गोशाला में पहुंचने पर पंचकूला गोशाला ट्रस्ट के प्रधान कुलभूषण गोयल, महासचिव डॉ. नरेश मित्तल, गायत्री परिवार पंचकूला के सुरेंद्र सिंह तोमर, अजय कौशिक ने स्वागत किया। कटारिया दंपत्ति ने हवन में आहूति डाली और आयोजन समिति को इस शुभ कार्य के लिए बधाई दी। कटारिया ने कहा कि हवन और यज्ञ भारतीय परंपरा अथवा हिदू धर्म में शुद्धिकरण का एक कर्मकांड है। कुंड में अग्नि के माध्यम से ईश्वर की उपासना करने की प्रक्रिया को यज्ञ कहते हैं। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए भारत देश में विद्वान लोग यज्ञ किया करते थे और तब हमारे देश में कई तरह के रोग नहीं होते थे। शुभकामना, स्वास्थ्य एवं समृद्धि इत्यादि के लिए भी हवन किया जाता है। कटारिया ने पंचकूला गोंशाला ट्रस्ट को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। कुलभूषण गोयल ने बताया कि शाम चार बजे गोशाला में दीप यज्ञ किया गया, जिसमें लगभग 31 हजार दीप जलाए गए। इसके बाद डॉ. ओपी शर्मा ने लोगों को प्रवचन सुनाए और हवन यज्ञ का महत्व समझाया। कुलभूषण गोयल ने बताया कि वेदों और पुराणों में इस यज्ञ की बड़ी महिमा है। हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना

यज्ञ साक्षात विष्णु का ही स्वरुप है। गोयल ने बताया कि सोमवार को गोपाष्टमी हवन में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। हर साल गोपाष्टमी पर हजारों लोग गायों को चारा, गुड़ खिलाने के लिये आते हैं। इस बार जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है। सोमवार को प्रात: 9 से 11 बजे तक हवन यज्ञ, 11 बजे से साढ़े 12 बजे प्रवचन और एक बजे लंगर की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर तेजपाल गुप्ता, कुसुम कुमार गुप्ता, डा. नरेश मित्तल, एसपी सिगला, हरगोबिद गोयल, सुरेंद्र सिंह तोमर अजय कौशिक, पव सिगला, उमा शंकर शर्मा, संदल सिंह राणा, ऊधम सिंह, यतिद्र पाल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी