विधानसभा में दिखा खास रंग: माना पुरुष बलशाली है, पर जीतती हमेशा नारी है...

विधानसभा में महिला दिवस पर विधायकों खासकर महिला विधायकों का अगल ही रंग नजर आया। सदन में इस मौेके पर खूब शेरो-शायरी हुई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 08 Mar 2018 08:52 PM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2018 10:55 AM (IST)
विधानसभा में दिखा खास रंग: माना पुरुष बलशाली है, पर जीतती हमेशा नारी है...
विधानसभा में दिखा खास रंग: माना पुरुष बलशाली है, पर जीतती हमेशा नारी है...

चंडीगढ़, [सुधीर तंवर]। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा विधानसभा में बृहस्पतिवार को महिला शक्ति छाई रही। हंगामे के बीच कई दौर आए जब महिलाओं के सम्मान में बिल्ले लगाए विधायकों ने शेर-ओ-शायरी के जरिये महिला शक्ति का बखान किया। सदन में हुई तकरार की कड़वाहट भोजन के दौरान उस समय छू-मंतर हो गई, जब दलीय सीमाओं को दरकिनार कर महिला विधायकों ने एक-दूसरे को हलवा खिलाकर मुंह मीठा कराया।

हरियाणा विधानसभा पर चढ़ा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का रंग, शेर-ओ-शायरी से महिला शक्ति को नमन

इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक पवन सैनी ने कहा कि एक को छोड़कर सभी महिला बहनों और माताओं को बधाई। इस पर खूब ठहाके लगे। उनका इशारा अपनी पत्नी की तरफ था। इसके बाद भाजपा के ही विधायक असीम गोयल ने महिलाओं को कुछ इस तरह सम्मान दिया- 'ये मीरा की अमर भक्ति है, कभी मर नहीं सकती। ये झांसी की रानी है, किसी से डर नहीं सकती। गीता-बबीता-साक्षी और मनु, ये सब बेटियां हैं। बेटियां किसी से कम नहीं होती।'

विधानसभा भवन में एक दूसरे को हलवा खिलातीं गीता भुक्‍कल और प्रेमलता।

विधायक-मंत्रियों के साथ अफसरों और विधानसभा कर्मियों ने महिलाओं के सम्मान में लगाए बिल्ले

विधानसभा में गरमा-गरमी के बीच इनेलो विधायक नैना चौटाला ने कहा कि  'माना कि पुरुष बलशाली है, पर जीतती हमेशा नारी है, सांवरिया के छप्पन भोग पर, सिर्फ एक तुलसी पत्र भारी है।'

महिला अपराध पर चर्चा के दौरान जब सत्ता पक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू किया तो नैना चौटाला भी अपनी बात पर अड़ गईं। उन्होंने दो टूक कहा कि महिलाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और सरकार उनकी सुरक्षा को ठोस कदम उठाए।

स्पीकर की कुर्सी पर महिला और वक्ता भी महिला

विधानसभा में एक समय ऐसा भी आया जब स्पीकर की कुर्सी पर संतोष यादव बैठीं और सिर्फ महिला विधायकों को ही बोलने का मौका मिला। नैना चौटाला, गीता भुक्कल, लतिका शर्मा, सीमा त्रिखा और मंत्री कविता जैन ने अपनी बात रखी। डिप्टी स्पीकर ने बाद मेें इसका जिक्र भी किया।

शायरी में मंत्री भी नहीं रहे पीछे

शायराना अंदाज में अपनी बात रखने में मंत्री भी पीछे नहीं रहे। शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे विपक्ष पर कुछ इस तरह तंज कसा- 'मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है। सिर्फ पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।'

वहीं भेदभाव के लिए सरकार पर हमलावर इनेलो विधायक जाकिर हुसैन पर धनखड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि 'इतिहास के पन्नों को मत उठा जाकिर, जिक्रे जुल्म के हर पन्नों पर तेरे अपनों का ही जिक्र है।'

chat bot
आपका साथी