विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा, कबूतरबाजों व एजेंटों के खिलाफ 410 मुकदमे

गैर कानूनी तरीके से लोगों के विदेश भेजने वाले एजेंट और कबूतरबाजों के विरुद्ध 254 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा कबूतरबाजी के 156 नए मामले भी दर्ज हुए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 04:06 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 04:06 PM (IST)
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा, कबूतरबाजों व एजेंटों के खिलाफ 410 मुकदमे
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा, कबूतरबाजों व एजेंटों के खिलाफ 410 मुकदमे

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज द्वारा गठित एसआइटी कबूतरबाजों के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है। यह कबूतरबाज युवाओं को ठगकर अवैध ढंग से उन्हेंं विदेश भेजते हैं तथा इसकी एवज में मोटी रकम वसूलते हैं। करनाल रेंज की आइजी भारती अरोड़ा एसआइटी प्रमुख हैं। गैर कानूनी तरीके से लोगों के विदेश भेजने वाले एजेंट और कबूतरबाजों के विरुद्ध 254 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा कबूतरबाजी के 156 नए मामले भी दर्ज हुए हैं। इन सभी मामलों की जांच भारती अरोड़ा के नेतृत्व वाली एसआइटी कर रही है।

एसआइटी ने विभिन्न जिलों में दर्ज 28 मामलों के 27 आरोपित एजेंटो को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 35 लाख 33 हजार रुपये बरामद किए हैं। अनिल विज के अनुसार सरकार द्वारा गठित एसआइटी गत वर्षो में भी दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है। इसके तहत वर्ष 2018-19 में कुछ एजेंटों द्वारा हरियाणा के नौजवानों को अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका भेजा गया, जहां उन्हेंं पुलिस ने पकड़ लिया और जेल में डाल दिया। उनके काफी समय तक जेल मेें रहने के बाद अमेरिका की सरकार ने उन्हेंं वापस भारत डिपोर्ट कर दिया।

इन लोगों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार के आदेश पर पुलिस द्वारा ऐसे एजेंटों के खिलाफ कबूतरबाजी के 254 अभियोग दर्ज किए गए। इसके अलावा कबूतरबाजी के 156 नए मामले भी दर्ज हुए हैं। एसआइटी प्रमुख करनाल रेंज की आइजी भारती अरोड़ा ने बताया की इससे पहले इसी माह आठ जून तक 11 आरोपितों को गिरफतार किया जा चुका है, जिसके बाद गिरफ्तार किए गए आरोपितों की कुल संख्या 27 हो गई है। उनके कब्जे से कुल 35 लाख 33 हजार रूपये बरामद हुए हैं।

आरोपितों के खिलाफ एमीग्रेशन एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज कर उनकी धरपकड़ लगातार जारी है। भारती अरोड़ा के अनुसार करनाल में 12 अभियोगों में वांछित आरोपित ओम प्रकाश को गिरफतार कर उसके कब्जा से एक लाख 90 हजार रूपये बरामद किए गए है। ओम प्रकाश प्रदेश के अनेक युवाओं को कबूतरबाजी के तहत विदेशों में भेज चुका है। इसके अलावा भी वह आठ अन्य मामलों में गिरफ्तार किया जाना है। इसके खिलाफ मानव तस्करी का भी आरोप है और ऐसी धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

भारती अरोड़ा ने बताया कि पांच अभियोगों में लंबे समय से वांछित दीपक नरवाल को पानीपत में गिरफतार कर उसके कब्जे से एक लाख 48 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। अभियोगों में वांछित आरोपित सोमनाथ गाबा को निगदू (करनाल) में गिरफतार कर उसके कब्जे से 22 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए है। आरोपित अमित वशिष्ठ को मधुबन, रवींद्र कुमार व हरदीप निवासी कबूलपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित राम सिंह, सूबे सिंह, जगदीश, अमित, राजेंद्र, विक्रम भिवानी, बलवान सिंह पानीपत तथा महेश अंबाला, किरण पत्नी सिंदरपाल जालंधर, अमन वर्मा जगरांव, सुखदीप सिंह, राममेहर दादुूपुर तथा विशाल भादड़ को गिरफतार किया गया है। इनके कब्जे से भी बड़ी राशि जब्त की गई है।

chat bot
आपका साथी