पिंजौर में खुला आप का दफ्तर

संवाद सहयोगी, पिंजौर : आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को शहर मॉर्डन कांप्लेक्स में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 10:20 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 10:20 PM (IST)
पिंजौर में खुला आप का दफ्तर
पिंजौर में खुला आप का दफ्तर

संवाद सहयोगी, पिंजौर :

आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को शहर मॉर्डन कांप्लेक्स में पार्टी दफ्तर खोला गया। इस मौके पर दिल्ली के विधायक व पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए तोमर ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं इससे पहले तोमर का पिंजौर पहुंचने पर कार्यकताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

कार्यक्रम के आयोजक व हल्का प्रधान ईश्वर सिंह ने बताया कि रविवार को पिंजौर में आयोजित कार्यक्रम में 50 लोगों ने पार्टी का दामन थामा है। कार्यालय का मुख्य उद्देश्य यहा की जनता के बीच रहकर जनता को मिलने वाली सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता करना है। इस मौके पर योगेश्वर शर्मा, अजय गौतम, दीपाकर पाडे, स्वर्णपाल सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुकानदारों के धरने को समर्थन

संगठन मंत्री एडवोकेट प्रवीण कुमार, हल्का अध्यक्ष ईश्वर सिंह व अन्य पदाधिकारी गत दिवस दुकानदारों को मिलने पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों के समर्थन की बात कही। प्रवीन ने कहा कि आरयूबी की जगह एलिवेटेड रेलवे लाइन बनाने की माग की गई है और वह पिछले चार दिनों से धरने पर बैठे है, परंतु सरकार द्वारा उनकी माग की ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। पेट्रोल पंप डीलर्स मनाएंगे काली दिवाली

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल के रेट अलग-अलग हैं। तीनों में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल पंजाब में हैं। पंजाब में तो चंडीगढ़ से करीब 11 रुपये पेट्रोल और डीजल 4 रुपये प्रति लीटर महंगा है। हरियाणा में भी इसी तरह से रेट का अंतर है। यह अंतर तीनों जगह वैट का रेट अलग होने से हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर रखा है। जिस कारण पेट्रोल-डीजल सस्ता है। जबकि पंजाब ने वैट नहीं घटाया। रेट कम होने चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की खपत दोगुनी तक बढ़ गई है। इसका मुख्य कारण पंजाब, हरियाणा के हजारों वाहनों का चंडीगढ़ से फ्यूल डलवाना है। वहीं, चंडीगढ़ के साथ लगते पंचकूला-मोहाली के पेट्रोल पंपों पर तो ग्राहक ही बेहद कम रह गए हैं। इस वैट के अंतर से हो रहे नुकसान को लेकर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने ब्लैक दिवाली मनाने की घोषणा कर दी है। एसोसिएशन के प्रवक्ता मोंटी सहगल ने बताया कि पड़ोसी राज्यों में वैट का अंतर उनको भारी पड़ रहा है। वैट बराबर रखने की मांग एसोसिएशन कर रही हैं। महीनों से उन्हें यह घाटा झेलना पड़ रहा है। इसके विरोध में इस बार पेट्रोल पंप डीलर्स काली दीवाली मनाने जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी