क्वारंटाइन से भागने वाला गिरफ्तार, कई लोगों पर केस

आदेशों की अवहेलना करने पर एक व्यक्ति को कालका पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Mar 2020 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 24 Mar 2020 06:14 AM (IST)
क्वारंटाइन से भागने वाला गिरफ्तार, कई लोगों पर केस
क्वारंटाइन से भागने वाला गिरफ्तार, कई लोगों पर केस

जासं, पंचकूला/कालका : कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने के चलते होम कवारंटाइन में रुकने के लिए दिए गए आदेशों की अवहेलना करने पर एक व्यक्ति को कालका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महेंद्र निवासी सेक्टर-17, पंचकूला का है। कालका थाना प्रभारी कंवलजीत सिंह ने बताया कि महेन्द्र 10 दिन पहले ही इंग्लैंड से वापस आया था जिसको उसके घर पर ही होम क्वारंटाइन में रखा गया था जोकि अपने घर पर न रहकर अपने तीन दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने चला गया था। परवाणू-कालका नाके पर चेकिंग के दौरान महेंद्र से पूछताछ पर वह कोई कारण नहीं बता सका। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि उसको क्वारंटाइन होम में रहने के लिए कहा हुआ था, परंतु वह वहा पर नहीं रुका। आरोपित के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 34 तथा एपिडेमिक एक्ट-1897 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपित के अन्य तीन साथियों को भी चिकित्सा जाच के लिए भेज दिया गया है। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी

एसीपी रमेश गुलिया ने बताया कि महेन्द्र कुमार को मेडिकल करवाकर उसे जमानत पर छोड़ते हुए घर में रहने की हिदायत दी गई है। अब हिदायतों की पालना नहीं करवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रशासन के आदेशों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 144 की अवहेलना करने पर पुलिस चौकी सेक्टर-16 ने गाव बुढ़नपुर में सेल्समैन राजेश व उमेद, राजीव कॉलोनी में ठेके के सेल्समैन कमलेश कुमार व रीत लाल को, सेक्टर-14 स्थित दोनों ठेकों के सेल्समैनों अक्षय, सुधिर व अमलेश को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी