आंतरिक कलह से खफा चौटाला ने भंग की युवा इनेलो और इनसो की इकाइयां

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी में अंदरुनी कलह से खफा होकर युवा इनेलो तथा इनसो की राष्ट्रीय व राज्य इकाइयों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 11 Oct 2018 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 12 Oct 2018 07:58 AM (IST)
आंतरिक कलह से खफा चौटाला ने भंग की युवा इनेलो और इनसो की इकाइयां
आंतरिक कलह से खफा चौटाला ने भंग की युवा इनेलो और इनसो की इकाइयां

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के प्रमुख विपक्षी दल इनेलो में अंदरूनी फूट खुलकर सामने आ गई।  इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के जयंती समारोह में अभय चौटाला के भाषण के दौरान हूटिंग करने तथा हुड़दंग मचाने के लिए युवा और छात्र इकाइयों को दोषी माना है। चौटाला ने इनेलो यूथ विंग तथा इनसो की राष्ट्रीय एवं राज्य इकाइयों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी बड़े बदलाव, चौटाला खुद बने रहेंगे अध्यक्ष

चौटाला के इस फैसले से विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला का पार्टी में राजनीतिक कद बढ़ा है, जबकि दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला नई रणनीति बना सकते हैैं। इनसो की कमान इनेलो महासचिव डा. अजय चौटाला के पुत्र एवं सांसद दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला संभाले हुए थे। तीन दिन के चंडीगढ़ प्रवास पर चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो की दोनों युवा इकाइयों को अनुशासनहीनता और पार्टी के आदर्शों के विरुद्ध काम करने का दोषी पाया है।

यह भी पढ़ें: इनेलो में चाचा-भतीजे की रार का असर, चौटाला ने कई पदाधिकारी बदले

हिसार और दादरी के जिला प्रधानों की छुट्टी, अभय चौटाला का कद बढ़ाया

इन दोनों इकाइयों को भंग किए जाने से अब पार्टी में कलह कम होने के बजाय अधिक बढ़ेगी। 7 अक्टूबर को इनेलो की गोहाना रैली में हुई हूटिंग से ओमप्रकाश चौटाला खासे नाराज चल रहे थे। उन्होंने मंच से ही हुड़दंग मचाने वालों को सुधर जाने की नसीहत देते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने की चेतावनी दे डाली थी। चौटाला दो दिन बाद ही चंडीगढ़ आ गए थे और उन्होंने यहां तीन दिन रहकर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

यह भी पढ़ें: चाचा-भतीजा के विवाद में बड़े चौटाला का फैसला- अभय ही होंगे राजनीतिक वारिस

बृहस्पतिवार को उन्होंने चंडीगढ़ में ही पार्टी में भारी फेरबदल करने का अपना फैसला सुनाया। चौटाला ने इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी बदलाव किया है। साथ ही कई पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया और हिसार व दादरी के जिला प्रधानों को बदल दिया। दोनों जिला प्रधान अजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला समर्थक बताए जाते हैैं। चौटाला खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।

चौटाला की नजर में युवा इनेलो और इनसो ने रचा षड्यंत्र

ओमप्रकाश चौटाला की नजर में गोहाना में 7 अक्टूबर को हुई रैली में युवा इकाई अपनी भूमिका निभाने में असफल रही और इनसो पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। इनसो पर आरोप है कि पार्टी विरोधी लोगों के साथ मिलकर षड्यंत्र करते हुए रैली में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की गई और इनेलो की साख को बट्टा लगाने का प्रयास हुआ।

chat bot
आपका साथी