हरियाणा के अब दो जिले रेड व 18 ऑरेंज जोन में,14 जिलों में उद्योग शुरू करने की तुरंत मंजूरी

हरियाणा के दो जिलों को केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में रेड जोन में शामिल किया गया है।18 जिले ऑरेंज जोन में हैं।14 जिलों में औद्योगिक गतिविधियों के लिए तुरंत मंजूरी मिलेगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 01 May 2020 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 01 May 2020 05:20 PM (IST)
हरियाणा के अब दो जिले रेड व 18 ऑरेंज जोन में,14 जिलों में उद्योग शुरू करने की तुरंत मंजूरी
हरियाणा के अब दो जिले रेड व 18 ऑरेंज जोन में,14 जिलों में उद्योग शुरू करने की तुरंत मंजूरी

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में अब दो ही रेड जाेन जिले रह गए हैं। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से देश भर में रेड जोन, ऑरेज जोन और ग्रीन जाेन में शामिल जिलों की सूची शुक्रवार को जारी की गई। इनमें रेड जोन में हरियाणा के दो जिले हैं। राज्‍य के 18 जिलों को ऑरेंज जाेन में रखा गया है। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी ग्रीन जोन में रखे गए हैं। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में औद्योगिक ग‍तिविधियां शुरू करने के निलए संशोधित गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार हरियाणा के 14 जिलों में उद्योगों को शुरू करने के लिए आवदेन को पोर्टल पर जमा करने ही स्‍वत: मंजूरी मिल जाएगी।

केंद्र सरकार के स्‍वास्‍‍थ्‍य विभाग ने शुक्रवार को काेरोना संक्रमण के आधार पर देशभर के रेड, ऑरेज और ग्रीन जोन में शामिल जिलों की सूची जारी की। रेड जोन में 130 जिले, ऑरेंज जोन में 284 जिले और  ग्रीन जोन में 319 जिले शामिल किए गए हैं।

हरियाणा के दो जिले रेड जोन में शामिल किए गए हैं। रेड जाेन में सोनीपत और फरीदाबाद जिले हैं। केंद्र सरकार की पिछली सूची में चार जिले नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल जिले शामिल थे। इस बार नूंह, गुरुग्राम और पलवल को रेड जाेन की सूची से हटा दिया गया है। इनको ऑरेंज जोन में रखा गया है। पिछली सूची में ऑरेंज जोन में रहे सोनीपत जिले काे इस बार रेड जोन में शामिल किया गया है। राज्‍य के 18 जिलों को ऑरेंज जाेन में शामिल किया गया है। दो जिले महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी ग्रीन जोन में रखे गए हैं।

पहले हरियाणा में तीन जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया था। यमुनानगर जिले में कोई कोरोना पॉजिटिव केस उस समय सामने नहीं आया था और इसी कारण उसे ग्रीन जोन में रखा गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वहां लगातार कोराेना के पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। यही कारण हे कि यमुनानगर जिले को ग्रीन जोन की सूची से हटा दिया गया है।

केंद्र सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा सूची जारी करने के बाद हरियाणा सरकार ने महत्‍वपूर्ण कदम उठाया है।  मुख्‍यमंत्री कार्यालय से विभिन्‍न जिलों में औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी की। संशो‍धित दिशा-निर्देशाें के अनुसार कई जिलों में औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और निर्माण परियोजनाओं को शुरू करने के लिए आवेदन करने के साथ ही स्‍वत: मंजूरी मिलेगी।

संशोधित गाइड लाइन के अनुसार, राज्‍य के 14 जिलों में इनके लिए सरकार के पोर्टल पर आवेदन करने के साथ ही तुरंत स्‍वत: मंजूरी मिलेगी। हरियाणा सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर को इन जिलों में शामिल किया गया है।

केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में विभिन्‍न जोन में शामिल हरियाणा के जिले-

रेड जाेन (hotspot districts with large outbreaks)

- सोनीपत।

- फरीदाबाद।

ऑरेंज जोन (Non-Hotspots Districts reporting cases)

- गुरुगाम।

- नूंह।

- पानीपत।

- पंचकूला।

- पलवल।

- रोहतक।

- हिसार।

- अंबाला।

- झज्जर।

- भिवानी।

- कैथल।

- कुरुक्षेत्र।

- करनाल।

- जींद।

- सिरसा।

- यमुनानगर।

- फतेहाबाद।

- चरखी दादरी।

ग्रीन जोन

- महेंद्रगढ़।

- रेवाड़ी।

chat bot
आपका साथी