पंचकूला में 410 लोग डॉक्टरों की निगरानी में

जिले के लोगों के लिये अच्छी खबर है। यहां फिलहाल कोरोना पॉजिटिव का कोई नया केस सामने नहीं आया है। हालांकि जिले में 410 संदिग्ध मरीज डॉक्टरों की निगरानी में रखे गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2020 06:11 AM (IST)
पंचकूला में 410 लोग डॉक्टरों की निगरानी में
पंचकूला में 410 लोग डॉक्टरों की निगरानी में

जासं, पंचकूला : जिले के लोगों के लिये अच्छी खबर है। यहां फिलहाल कोरोना पॉजिटिव का कोई नया केस सामने नहीं आया है। हालांकि जिले में 410 संदिग्ध मरीज डॉक्टरों की निगरानी में रखे गए हैं। इस बीच अधिकारियों का दावा है कि कोरोना वायरस की स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक लिए 50 नमूनों में से 37 नमूने नेगेटिव पाए गए हैं। अब तक भेजे गए नमूनों में से खड़क मंगोली में ही एक केस पॉजिटिव मिला है। 5 लोगों के नमूनों के नतीजे आने बाकी हैं तथा 7 के नमूने कहीं कारणों से रद पाए गए।

जिले के 2 -2 व्यक्तियों को गुरुग्राम व दिल्ली में क्वारंटाइन किया गया है। जिले में कुल 296 लोगों को क्वारटाइन किया गया है। अब तक जिले के 100 लोगों ने 28 दिन की निगरानी पूरी कर ली है। इस समय नागरिक अस्पताल में 4, कमांड अस्पताल में 2 व नाडा साहिब गुरुद्वारे में 4 लोगों को क्वांरटाइन किया गया है। नगर निगम पंचकूला की ओर से लगभग 186 घरों, जिनमें कोरोना के संदिग्ध लोग रहते हैं, उनके घर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए अलग टीम बनाई गई है, जोकि दो सुपरवाइजरों के नेतृत्व में अलग से कूड़ा एकत्रित करेगी। साथ ही इन घरों में स्पेशल तौर पर सेनिटाइजेशन भी किया गया है। नवोदय विद्यालय में बनाया स्पेशल वार्ड

नवोदय विद्यालय में स्पेशल वार्ड भी बनाया गया है। नगर निगम प्रशासक सुमेधा कटारिया ने बताया कि पूरे शहर को सेनिटाइज किया जा रहा है, जहां से भी फोन आ रहे हैं, वहां पर स्पेशल टीम भेजकर सेनिटाइजेशन करवाया जा रहा है। वहीं जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मजदूरों के लिए 12 अस्थायी आश्रय स्थल बनाकर उनमें आवश्यक सेवाएं मुहैया करवाने के लिए निर्देश दिए गए है। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम आयुक्त सुमेधा कटारिया एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रामफल कटारिया इन अस्थाई आश्रय स्थलों में आवश्यक सेवाओं का प्रबंध सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच सेवाएं मुहैया करवाने एवं संबधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को इंसीडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी