हरियाणा में नौ IAS अफसर बदले, अशोक शर्मा अंबाला के नए डीसी
अफसरों के तबादले कर विधानसभा चुनाव की फील्डिंग सजाने में लगी हरियाणा सरकार ने फिर नौ आइएएस अफसर बदले हैं।
जेएनएन, चंडीगढ़। अफसरों के तबादले कर विधानसभा चुनाव की फील्डिंग सजाने में लगी हरियाणा सरकार ने फिर नौ आइएएस अफसर बदले हैं। अंबाला के उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त का तबादला किया गया है, जबकि पंचकूला और हिसार के एडीसी को बदलते हुए जींद में नए अतिरिक्त उपायुक्त की नियुक्ति की गई है। अशोक कुमार शर्मा अंबाला के नए डीसी होंगे।
अंबाला की उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के अवकाश पर जाने के चलते अशोक कुमार शर्मा को नया डीसी बनाया गया है। इसके अलावा किलोमीटर स्कीम के विवाद में पिछले सप्ताह परिवहन निदेशक पद से हटाकर औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार विभाग के निदेशक तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के विशेष सचिव बनाए गए रमेश चंद्र बिढ़ान को फिर बदल दिया गया है। अब वह हरियाणा बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक का काम देखेंगे।
अफसर | मौजूदा कार्यभार | नई नियुक्ति |
| ||
रेणू एस फुलिया | महानिदेशक नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग | महानिदेशक शहरी संपदा |
बलकार सिंह | निदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग एवं विशेष सचिव राज्य शहरी आजीविका मिशन और मिशन निदेशक राज्य शहरी विकास प्राधिकरण | निदेशक, माध्यमिक शिक्षा और विशेष सचिव स्कूल शिक्षा |
रमेश चंद्र बिढ़ान | निदेशक औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार तथा विशेष सचिव कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण और रोजगार विभाग | प्रबंध निदेशक हरियाणा बीज विकास निगम |
अमरजीत सिंह मान | अतिरिक्त जिला उपायुक्त हिसार और विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन | प्रशासक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण हिसार और अतिरिक्त निदेशक शहरी संपदा |
अशोक कुमार शर्मा | निदेशक माध्यमिक शिक्षा और विशेष सचिव स्कूल शिक्षा | उपायुक्त अंबाला और ईओ एक्साइज एरिया, अंबाला कैंट |
प्रभजोत सिंह | परिवहन आयुक्त और विशेष सचिव परिवहन विभाग | निदेशक औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार और विशेष सचिव कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण का अतिरिक्त कार्यभार |
मुकुल कुमार | उपायुक्त यमुनानगर, नगर निगम आयुक्त और सचिवालय स्थापना के अतिरिक्त सचिव | शहरी संपदा विभाग का अतिरिक्त सचिव, यमुनानगर के उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त |
शक्ति सिंह | एडीसी अंबाला, एपीजेड अंबाला के विशेष अधिकारी, आरटीए सचिव और अंबाला नगर निगम के आयुक्त | एडीसी जींद और आरटीए सचिव |
उत्तम सिंह | पंचकूला के अतिरिक्त उपायुक्त, आरटीए सचिव, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी | एडीसी हिसार और आरटीए सचिव तथा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी |
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें