भाजपा ने तैयार की नई रणनीति, सरकार के लोगों को संगठन में मिलेगी जिम्मेदारी

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन को मजबूत करने की तैयारी है। सरकार के कुछ लोगों को जहां संगठन में भेजा जाएगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 09:29 AM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 05:09 PM (IST)
भाजपा ने तैयार की नई रणनीति, सरकार के लोगों को संगठन में मिलेगी जिम्मेदारी
भाजपा ने तैयार की नई रणनीति, सरकार के लोगों को संगठन में मिलेगी जिम्मेदारी

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन को मजबूत करने की तैयारी है। सरकार के कुछ लोगों को जहां संगठन में भेजा जाएगा, वहीं केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी धरातल तक पहुंचाने के लिए कोर टीम का भी गठन किया जा सकता है।

प्रदेश में अप्रैल में लोकसभा और अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य सरकार के आधा दर्जन बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन ऐसे हैं जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। प्रदेश सरकार इन चेयरमैनों में से कुछ को उनकी परफॉर्मेंस के हिसाब से संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रही है। इन चेयरमैनों के स्थान पर कुछ ऐसे पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार में ओहदे दिए जा सकते हैं जो लंबे समय से इसकी बाट जोह रहे हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बीच सरकार के लोगों को संगठन में जिम्मेदारी दिए जाने पर विचार-विमर्श हो चुका है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विश्वासपात्रों में शामिल कई लोग पहले ही संगठन में बेहतरीन काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उनकी कार्यप्रणाली से बेहद खुश हैं और पीएमओ के लोगों को संगठन में लगाने का उनका तर्जुबा काफी सफल रहा है। इसी तर्जुबे के आधार पर सीएम संगठन में अपनी एक कोर टीम तैयार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री की यह टीम लोकसभा और विधानसभा चुनाव में काम करने के साथ ही संगठन और सरकार में तालमेल भी बनाएगी। खासकर उन योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा जिनका लाभ आम लोगों को मिला है। इस कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा दी गई सरकारी नौकरियों को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में लोगों के बीच पेश किया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी