नटवर लाल दो दिन के रिमांड पर

क्राइम ब्रांच पुलिस ने बैंक फ्रॉड मामले में नटवरलाल यानी मनोज गुप्ता को शनिवार को अदालत में पेश किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 May 2019 03:04 AM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 06:37 AM (IST)
नटवर लाल दो दिन के रिमांड पर
नटवर लाल दो दिन के रिमांड पर

जासं, पंचकूला : क्राइम ब्रांच पुलिस ने बैंक फ्रॉड मामले में नटवरलाल यानी मनोज गुप्ता को शनिवार को अदालत में पेश किया। आरोपित पर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में कई केस दर्ज हैं। आरोपित को पिछले माह पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन पुलिस जब उसे पुलिस रिकवरी के लिए जालंधर लेकर गई तो वह चकमा देकर फरार हो गया था। अब पुलिस आरोपित को धर्मशाला से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

पिछले पांच साल से जिस नटवर लाल की खोज में हरियाणा पुलिस जुटी थी, वह गिरफ्तारी के चंद दिनों में ही फरार हो गया था। इसे पुलिस ने 24 फरवरी को रिमांड पर लिया था और उसे सामान रिकवर करवाने के लिए जालंधर लेकर गई थी, परंतु वह पुलिस को धोखा देकर फरार हो गया था। नटवरलाल मनोज गुप्ता से बंधन बैंक के फर्जी अथॉरिटी लेटर बरामद करने थे। वहां से आरोपी मनोज गुप्ता पानी पीने के बहाने दूसरे कमरे में जाकर घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गया।

इस नटवरलाल ने शोरूम को लीज पर लेने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपये की ठगी मनोज गुप्ता की ओर से राजपुरा निवासी रजत सैनी से की गई थी। बंधन बैंक के फर्जी दस्तावेज रिकवर करने के लिए पुलिस की टीम उसे जालंधर लेकर गई थी। इसके बाद वह चकमा देकर फरार हो गया। बीस से ज्यादा ठगी करने का आरोपी मनोज गुप्ता से कई नामों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंकों के फर्जी चेक बरामद किए गए थे। आरोपी से बैंक के अन्य दस्तावेज बरामद करने के लिए पंजाब के राजपुरा और जालंधर ले जाना था। आरोपी मनोज जालंधर से फरार हो गया। इस तरह के हालात में अभी रिकवरी हो नहीं पाई है। पुलिस के लिए उसे पकड़ना चुनौती हो गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने की थी साढ़े तीन लाख की रिकवरी

आरोपित मनोज गुप्ता से क्राइम ब्रांच की टीम ने साढ़े तीन लाख की रिकवरी की थी। पुष्पिदर बंसल से शोरूम लीज पर दिलाने के नाम पर मनोज गुप्ता पैसा लेकर पंचकूला से फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने बीते 25 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी मनोज गुप्ता को गिरफ्तार किया था। दस्तावेज रिकवर करने की कोशिश में पुलिस

आरोप है कि मनोज गुप्ता ने एचपीएससी ऑफिस के सामने विक्रमजीत सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब से भी 50 हजार रुपये की ठगी की। इसी तरह उसने कोटकपूरा निवासी नरेश बंसल से भी एचपीएससी ऑफिस के सामने एक लाख रुपये ठगे। अब पुलिस द्वारा उससे विभिन्न मामलों में पूछताछ की जाएगी जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपित से बैंक फ्रॉड व फरार होने के बारे में पूछताछ की जानी है। साथ ही कुछ दस्तावेज रिकवर करने हैं।

chat bot
आपका साथी