कोर्ट में पेशी के बाद लौट रहे युवक की चाकू से हमला कर हत्या

राजीव कालोनी सेक्टर-17 में एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Aug 2022 09:07 PM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 09:07 PM (IST)
कोर्ट में पेशी के बाद लौट रहे युवक की चाकू से हमला कर हत्या
कोर्ट में पेशी के बाद लौट रहे युवक की चाकू से हमला कर हत्या

जागरण संवाददाता, पंचकूला :

राजीव कालोनी सेक्टर-17 में एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की है। आरोपितों का पुराना क्रिमनल रिकार्ड भी है। बताया जा रहा है कि किसी मामले में मृतक पर चंडीगढ़ के एक थाने में केस दर्ज था। इसी सिलसिले में वह कोर्ट से पेशी भुगत कर वापस घर लौट रहा था।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे राजीव कालोनी सेक्टर-17 में 19 वर्षीय काकू अपने घर के पास मौजूद था, तभी कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपितों ने काकू को चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों की पहचान सोनू खलनायक, विक्की उफ सुमित, सेंपल, रोहित के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपित गांजा बेचने का काम करते है। दोनों पक्षों की किसी बात को लेकर पहले से रंजिश थी। इसके बाद हमलावरों ने मौका पाते ही काकू पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपित मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने काकू को नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 ले गए, जहां से उसे पीजीआइ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में

पुलिस ने फिलहाल चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराएगी। युवक पर तलवार से किया हमला

वहीं एक अन्य मामले में एक युवक को ड्यूटी से लौटते समय कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। सोमवार रात करीब 10 बजे 24 वर्षीय युवक जगत जोकि कूरियर का काम करता है, वह ड्यूटी से वापस घर इंदिरा कालोनी जा रहा था। तभी लेबर चौक के पास मौजूद युवकों ने जगत पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जगत पर तलवार और डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमला करने वाले युवकों में राहुल, अमन, मऊ, टीका, विवेक, मनु व अंकित शामिल थे। घायल जगत के भाई कैलाश ने बताया कि दो साल पहले भी हमलावरों ने घर में घुसकर हमला किया था। उसकी वजह से ही रंजिश चली आ रही थी। घायल को सेक्टर- 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज नरिदर यादव ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी