हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 7 सितंबर तक चलेगा

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार को शुरू हुआ। पहले दिन सदन मेें कोई विशेष कामकाज नहीं हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों दिवंगत हुए नेताओं व अन्‍य लोगोें को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक प्रस्‍ताव पढ़े। सत्र 7 सितंबर तक चलेगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2015 03:14 PM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2015 09:36 AM (IST)
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 7 सितंबर तक चलेगा

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार को शुरू हुआ। पहले दिन सदन मेें कोई विशेष कामकाज नहीं हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले दिनों दिवंगत हुए नेताओं व अन्य लोगोें को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक प्रस्ताव पढ़े। उनके बाद विपक्ष के नेता अभय चौटाला, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने भी शोक प्रस्ताव पढ़े। सत्र 7 सितंबर तक चलेगा।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में हड़ताल से जनता परेशान

किरण चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष धोलेडा के क्रेशर हादसे में मारे गए लोगों के नाम भी श्ाोक प्रस्ताव में शामिल करने की स्पीकर से मांग की। इसे स्वीकार कर लिया गया। भाजपा विधायक सुभाष बराला और हजकां विधायक दल के नेता कुलदीप विश्नोई ने भी शोक प्रस्ताव पढ़ें।

हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही का दृश्य।

यह भी पढ़ें : एचटेट उम्मीदवारों को फीस कंफर्म करने का एक और मौका

सदन में शोक प्रस्ताव पढ़े जाने के बाद सीएम मनोहर लाल ने श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के दौरान धोलेड़ा मामले में इलीगल (अवैध) शब्द का प्रयोग करने पर आपत्ति जताई।

यह भी पढ़ें : हरियाणा के महाधिवक्ता को केबिनेट मंत्री का दर्जा

धोलेड़ा स्टोन क्रेशर हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते समय कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने इलीगल (अवैध) शब्द का प्रयोग किया था। उन्होंने यह शब्द स्टोन क्रेशर के लिए इस्तेमाल किया।
मुख्यमंत्री ने सदन स्थगित होने से पहले स्पीकर से इलीगल शब्द को कार्यवाही से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस शब्द को कार्यवाही से हटाया जाए। शोक प्रस्ताव के दौरान इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं होना चाहिए। इस पर चर्चा के लिए बहुत समय है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने विस में भाजपा को घेरने की बनाई रणनीति

कांग्रेस विधायक कर्ण सिंह दलाल इस पर आपत्ति जताने लगे और क्रेशर को अवैध ठहराने को सही बताया। सत्ता पक्ष की ओर से इसे बिल्कुल भी तवज्जो नहीं दी गई। शोक प्रस्ताव के दौरान इस तरह के शब्द प्रयोग नहीं किए जाने चाहिए।

शोक प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को बृहस्पितवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को सदन की कार्यवाही सुबह दस बजे शुरू होगी। प्रश्नकाल के दौरान ही हंगामे के आसार हैं, चूंकि इनेलो और कांग्रेस काम रोको के साथ ही कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाने वाले हैं। इन्हें अस्वीकार किए जाने पर विपक्ष हंगामा कर सकता है।

इन्हें दी गई श्रद्धांजलि

- पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम
- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी सुव्रा मुखर्जी
- पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री चांद राम
-पूर्व राज्य मंत्री शामदास मुखीजा
-पूर्व विधायक अमीर चंद मक्कड़ व देवेंद्र कुमार बंसल
-स्वतंत्रता सेनानी डॉ. नंद लाल भारती, जयदेव व भोला राम
-शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत, निरीक्षक कांशीराम, सुबेदार जगरूप सिंह, हवलदार हरस्वरूप सिंह, हवलदार रणजीत सिंह व सिपाही सुनील कुमार, हवलदार राजेश कुमार, लांसनायक सुरेश, नायक देवेंद्र कुमार, सिपाही रजनीश कुमार, नायक हरदीप सिंह, सिपाही कमलदीप व सुरेश कुमार, सिपाही रॉकी व नवीन।

-पंजाब के गुरदासपुर आंतकवादी हमले में शहीद हुए पुलिस अधीक्षक बलजीत सिंह, तीन पुलिसकर्मियों व तीन नागरिकों, सांसदों, विधायकों तथा पूर्व सांसदों व विधायकों के निकट संबंधियों एवं धौलेड़ा क्रेशर हादसे में मारे गए 11 व्यक्ति।
- श्रद्धांजलि देते समय स्पीकर कंवरपाल की जुबान फिसली और वह पूर्व राष्ट्रपति कलाम को प्रधानमंत्री बोल गए।


शुक्रवार को होगी डबल सिटिंग

मानसून सत्र अब 7 सितंबर तक चलेगा। शुक्रवार को सदन की डबल सिटिंग होगी। सत्र शुरू होने से पहले हुई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में ये निर्णय किए गए। बैठक से पहले सरकार तीन दिन का ही सत्र मानकर चल रही थी। मुख्य विपक्षी दल इनेलो और कांग्रेस सत्र की अवधि बढ़ाने को लेकर लगातार दबाव बनाए हुए थे।

विधायक अपने-अपने क्षेत्र और प्रदेश की समस्याओं को प्रमुखता से उठा सकें, इसलिए इनेलो व कांग्रेस सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब विधानसभा का सत्र तीन के बजाए छह दिन का हो गया है। अधिकारिक तौर पर सत्र 7 सितंबर तक चलेगा। 5 व 6 सितंबर को शनिवार व रविवार का अवकाश होने के बावजूद विधायकों को सत्र के हिसाब से भत्ते मिलेंगे।

दूसरे दिन हो सकता है डिप्टी स्पीकर का चुनाव

विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का चुनाव सत्र के पहले दिन नहीं हो पाया है। सदन में शोक संदेश पढ़े जाने के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई। हालांकि डिप्टी स्पीकर का चुनाव एजेंडे में शामिल था, लेकिप अब बृहस्पतिवार को होने की संभावना है।

भाजपा के प्रांतीय प्रभारी डा. अनिल जैन का कहना है कि उपाध्यक्ष के पद को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ये भी तय नहीं कि इसे अपने पास रखा जाए या विपक्ष को देंगे। इस पर विचार चल रहा है, सहमति बनते ही चयन कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी