मोदी और शाह के राष्ट्र प्रेम अभियान से जुड़े लोग, लाखों ने युवाओं की भागीदारी

अगस्त क्रांति से हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद भाजपा ने हरियाणा में मशाल जुलूस निकाले और तिरंगा यात्राएं चलाई। लाखों युवाओं ने शहीदों के बलिदान को याद किया।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Sun, 20 Aug 2017 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 20 Aug 2017 06:40 PM (IST)
मोदी और शाह के राष्ट्र प्रेम अभियान से जुड़े लोग, लाखों ने युवाओं की भागीदारी
मोदी और शाह के राष्ट्र प्रेम अभियान से जुड़े लोग, लाखों ने युवाओं की भागीदारी

जेएनएन, चंडीगढ़। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के मंत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर काम करते हुए हरियाणा के भाजपाइयों ने खुद को संकल्प से सिद्धि अभियान के साथ बखूबी जोड़ा। पार्टी पदाधिकारियों ने मशाल जुलूस और तिरंगा यात्राओं के माध्यम से न केवल शहीदों के बलिदान को याद किया, बल्कि नई पीढ़ी को भी पार्टी के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।

प्रदेश भर में संगठन स्तर पर 1380 शक्ति केंद्रों पर ध्वजारोहण के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अगस्त के पहले सप्ताह में भाजपा मुखिया अमित शाह द्वारा संगठन की प्रत्येक कड़ी को सशक्त बनाने की दिशा में आह्वान किया गया था कि युवाओं को राष्ट्र विकास से जोड़ा जाए। पहले प्रयास में संगठन के पदाधिकारी काफी हद तक कामयाब रहे। अगस्त क्रांति से हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद भाजपा ने हरियाणा में मशाल जुलूस निकाले और तिरंगा यात्राएं चलाई।

यह भी पढ़ें: रामपाल प्रकरण से बहुत कुछ सीखा, वैसा माहौल नहीं होने देंगे पैदा : डीजीपी

इन यात्राओं में संगठन ने योजनाबद्ध तरीके से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दमदार एंट्री की। साथ ही सामाजिक संगठनों को भी पार्टी के साथ जोड़ा। संगठन के बड़े पदाधिकारी और मंत्री भी इस अभियान के साथ जुड़े। भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख राजीव जैन के अनुसार राज्य में 608 स्थानों पर वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम रखे गए, जिनमें 42 हजार युवाओं की उपस्थिति सुनिश्चित हुई। 14 अगस्त तक 149 स्थानों पर निकाले गए मशाल जुलूस में करीब 9 हजार युवाओं ने शिरकत की। 387 तिरंगा यात्रा में करीब 55 हजार युवाओं ने भागीदारी कर राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई।

राजीव जैन के अनुसार भाजपा ने 406 स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाए। संगठन स्तर पर बने 1380 शक्ति केंद्रों पर ध्वजारोहण कार्यक्रमों में करीब 57 हजार युवाओं ने शिरकत की। जैन ने बताया कि आजादी के सात दशक पूरे होने पर भाजपा संगठन ने युवाओं में राष्ट्र प्रेम पैदा करने की जो योजना तैयार की थी, उसमें काफी हद तक सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें: हुड्डा ने कहा मोदी से हुई थी शिष्टाचार भेंट, आगे भी होती रहेगी

chat bot
आपका साथी