हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, केशनी आनंद रिटायर, विजयवर्धन बने नए मुख्‍य सचिव

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्‍य की मुख्‍य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा आज सेवानिवृत हाे गईं और उनकी जगह विजयवर्द्धन को हरियाणा का नया मुख्‍य सचिव बनाया गया ह‍ै। इसके साथ ही राजीव अरोड़ा को नया गृह सचिव बनाया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 07:19 PM (IST)
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, केशनी आनंद रिटायर, विजयवर्धन बने नए मुख्‍य सचिव
हरियाणा की मुख्‍य सचिव पद से केशनी आनंद रिटायर हो गईं।

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्‍य की मुख्‍य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा आज सेवानिवृत हो गईं। उनकी जगह विजय वर्धन को हरियाणा का नया मुख्‍य सचिव बनाया गया है। राजीव अरोड़ा हरियाण के नए गृह सचिव बनाए गए हैं। केशनी आनंद अरोड़ा ने करीब सवा साल तक मुख्य सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दीं। अब उन्हें सेवा के अधिकार आयोग की मुख्य आयुक्त नियुक्त किया जा सकता है। प्रदेश के मौजूदा विजयवर्धन अब तक गृह सचिव थे।

केशनी आनंद अरोड़ा की रिटायरमेंट के साथ ही हरियाणा की शीर्ष अफसरशाही में बदलाव

विजयवर्द्धन अब तक गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे। केशनी आनंद अरोड़ा 1983 बैच की  आइएएस थीं। विजयवर्धन 1985 बैच के आइएएस हैं। विजयवर्धन की सेवानिवृति 30 नवंबर 2021 में होगी। इस प्रकार वह 14 माह तक मुख्य सचिव के पद पर रह सकते हैं। पांच माह पूर्व 30 अप्रैल को  विजयवर्धन को उस समय गृह सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था, जब वह पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे।

केशनी का सेवा के अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त बनना तय, धर्मवीर दादरी के नए डीसी

उन्हेंं मुख्य तौर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त, राजस्व और आपदा प्रबंधन एवं चकबंदी विभाग तैनात किया गया था। उनको अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, जेल, क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन (गुप्तचर) एवं न्याय-प्रशासन विभाग का भी कार्यभार दिया गया था। हालांकि पर्यटन विभाग उनसे ले लिया गया था। तब से वर्धन के पास गृह सचिव का अतिरिक्त कार्यभार था।

वरिष्ठता के लिहाज से हालांकि सुनील गुलाटी का नाम भी मुख्य सचिव पद की दौड़ में था, लेकिन उनके नाम को न तो प्रशासनिक गलियारों में कभी गंभीरता से नहीं लिया गया और न ही सरकार ने उनके नाम पर कभी विचार किया। 1985 बैच के आइएएस विजयवर्धन सुलझे हुए अधिकारी हैैं और उनकी सरकार तथा प्रशासनिक अमले में खासी लोकप्रियता है। वर्धन मुख्य सचिव के पद पर करीब सवा साल तक रहने वाले हैैं। अगले साल उनकी रिटायरमेंट है।

आलोक निगम को पीडब्ल्यूडी, अरोड़ा के पास बना रहेगा स्वास्थ्य विभाग, देवेंद्र सिंह को कृषि

हरियाणा सरकार ने 1986 बैच के सीनियर आइएएस अधिकारी संजीव कौशल को नया वित्तायुक्त एवं राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है। कौशल को सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद की भी जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य सचिव के बाद सरकार में यह पहला महत्वपूर्ण पद है। कौशल मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव भी रह चुके हैैं। फिलहाल वह कृषि एवं सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में कौशल की खासी लोकप्रियता है।

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा प्रदेश के नए गृह सचिव होंगे। अभी तक विजयवर्धन के पास गृह सचिव का अतिरिक्त कार्यभार था, लेकिन राजीव अरोड़ा को स्वतंत्र रूप से गृह सचिव का दायित्व सौंपा गया है। 1987 बैच के आइएएस राजीव अरोड़ा हरियाणा भवन नई दिल्ली के मुख्य आवास आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा कोविड-19 के नोडल आफिसर भी बने रहेंगे।

हरियाणा के वन एवं वन्य प्राणी विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव 1986 बैच के आइएएस आलोक निगम को पीडब्ल्यूडी का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास वन एवं वन्य प्राणी तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के एसीएस का कार्यभार भी रहेगा।

सिंचाई, जन स्वास्थ्य और कौशल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह को उनके मौजूदा विभागों के साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व सौंपा गया है। यमुनानगर के नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह को बदलकर चरखी दादरी का जिला उपायुक्त बनाया गया है। चरखी दादरी के मौजूदा डीसी शिव प्रसाद बुधवार को रिटायर हो गए हैैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत, पार्टी प्रभारी रावत ने कहा- सिद्धू पार्टी के भविष्य, लीड करेंगे

यह भी पढ़ें: दो साल पूर्व UPSC परीक्षा व इंटरव्यू पास होने के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं, कैट पहुंची चंडीगढ़ की भव्‍या

यह भी पढ़ें: Punjab Politics:सिद्धू की सियासी हसरत तो हुई पूरी, बड़ा सवाल क्‍या 'गुरु' की भाजपा में होगी वापसी

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी