लैंड स्लाइड के चलते दो घंटे बंद रहा कालका-शिमला हेरिटेज टै्रक

विश्व घरोहर में शुमार कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी पहाड़ों से मलबा गिरता रहा। इसके चलते कालका से शिमला जाने वाली एक ट्रेन को रद करना पड़ा। वहीं कुछ ट्रेनों को लेट निकाला जा सका।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Jul 2019 09:07 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 06:34 AM (IST)
लैंड स्लाइड के चलते दो घंटे बंद रहा कालका-शिमला हेरिटेज टै्रक
लैंड स्लाइड के चलते दो घंटे बंद रहा कालका-शिमला हेरिटेज टै्रक

संवाद सहयोगी, कालका :विश्व घरोहर में शुमार कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी पहाड़ों से मलबा गिरता रहा। इसके चलते कालका से शिमला जाने वाली एक ट्रेन को रद करना पड़ा। वहीं कुछ ट्रेनों को लेट निकाला जा सका। इससे पहले बुधवार को भी ट्रैक पर मलबा गिरने से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। इस मलबे को वीरवार सुबह हटाया जा सका।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को टिब्बी मोहल्ले के पास रेलवे लाइन पर मलबा गिर गया था, इसके चलते ट्रेन रोकनी पड़ी थी। इसके बाद वीरवार सुबह तड़के करीब साढ़े 6 बजे ट्रैक से मलबा हटाया जा सका। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक से हटाया जा सका मलबा

 रेलवे ट्रैक पर मलबा होने के चलते सुबह 6 बजे चलने वाली ट्रेन संख्या 52453 को रद करना पड़ा। वहीं वीरवार को दोपहर बाद करीब दो बजकर दस मिनट पर बरसात के चलते ही कोटी व सनवारा के बीच किमी संख्या 24/18 पर लैंडस्लाइड होने के चलते पहाड़ी का मलबा ट्रैक पर गिर गया। इसके बाद रेलवे महकमा हरकत में आया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर बाद चार बजकर दस मिनट पर ट्रैक को साफ करवा रेल यातायात बहाल किया जा सका। इसके चलते सनवारा रेलवे स्टेशन किमी संख्या 24/0 पर रुकी ट्रेन संख्या 52455 को ट्रैक साफ होने के बाद कालका के लिए रवाना किया गया। उक्त ट्रेन को 2 घंटे रोका गया था।

chat bot
आपका साथी