सरकार दीपावली पर दूर करने जा रही कर्मचारियों की नाराजगी, मिलेगा बढ़े एचआरए का तोहफा

हरियाणा में दीपावली पर कर्मचारियों की नाराजगी दूर होगी। प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता (एचआरए) में बढ़ोतरी का तोहफा देने जा रही है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 07:36 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 07:36 PM (IST)
सरकार दीपावली पर दूर करने जा रही कर्मचारियों की नाराजगी, मिलेगा बढ़े एचआरए का तोहफा
सरकार दीपावली पर दूर करने जा रही कर्मचारियों की नाराजगी, मिलेगा बढ़े एचआरए का तोहफा

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में दीपावली पर कर्मचारियों की नाराजगी दूर होगी। प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता (एचआरए) में बढ़ोतरी का तोहफा देने जा रही है। सीएम मनोहर लाल किसी भी समय कर्मचारियों के बढ़े हुए एचआरए की घोषणा कर सकते हैैं। विभिन्न राज्यों के एचआरए स्लैब का आकलन करने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा के कर्मचारियों के लिए एचआरए स्लैब बनाने के आदेश दिए जा चुके हैैं।

एचआरए में बढ़ोतरी का फैसला सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार होगा। कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी सरकार सातवें वेतन आयोग के अनुसार पहले ही कर चुकी है। यह लाभ कर्मचारियों को पहली जनवरी 2016 से दिया गया। सातवें वेतन आयोग ने एचआरए के तीन स्लैब बनाए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को मूल वेतन का 10, शहरों में 20 और महानगरों में 30 प्रतिशत एचआरए दिए जाने का प्रावधान है।

राज्य के कर्मचारियों को अभी पुराने वेतनमान के हिसाब से 10, 20 और 30 प्रतिशत एचआरए मिल रहा। 30 प्रतिशत एचआरए केवल दिल्ली में कार्यरत कर्मचारियों को दिया जा रहा है। कर्मचारियों की शुरू से यह मांग चली आ रही है कि दिल्ली के अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कार्यरत कर्मचारियों को 24 प्रतिशत एचआरए दिया जाए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी