पंजाब और हरियाणा में लगे भूकंप के झटके, दहशत में घरों व दफ्तरों से निकले लोग

पंजाब और हरियाणा में दोपहर बाद भूकंप के झटके लगे। लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 31 Jan 2018 02:09 PM (IST) Updated:Wed, 31 Jan 2018 02:09 PM (IST)
पंजाब और हरियाणा में लगे भूकंप के झटके, दहशत में घरों व दफ्तरों से निकले लोग
पंजाब और हरियाणा में लगे भूकंप के झटके, दहशत में घरों व दफ्तरों से निकले लोग

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा में मंगलवार काे दोपहर भूकंप के तेज झटके लगे। इससे लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके करीब चार से पांच सेंकेंड तक लगे। इसका केंद्र अफगा‍निस्‍तान बताया जा रहा है। बताया जाता है कि रेक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 6.2 थी।

चंडीगढ़ सहित पंजाब आैर हरियाणा के अधिकतर हिस्‍सों में दोपहर करीब 12.36 बजे भूकंप के झटके लगे। लोग दहशत के मारे घरों और कार्यालयों के बाहर निकल आए। अस्‍पताल में भर्ती मरीज भी बाहर आ गए। लुधियाना, जालंधर, जालंधर, गुरदासपुर, फरीदकोट सहित लगभग सभी शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

गुरदासपुर में सिविल अस्पताल की इमारत से लोग बाहर निकल आए।

नवांश‍हर, बठिंडा, पठानकोट, अमृतसर  में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। लोग घरों, दफ्तरों, दुकानों अौर अस्‍पतालाें से बाहर निकल आए। पंजाब के मोगा, होशियारपुर, तरनतारन आैर फतेहगढ़ साहिब में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि की है।

भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान को बताया जा रहा है।जै से ही लोगों ने झटके महसूस किए, लोग सड़कों पर आ गए। गुरदासपुर में भूकंप के झटके के बाद सिविल अस्पताल की इमारत से लोग बाहर निकल आए।

गुरदासपुर में सिविल अस्पताल की इमारत से नवजात को बाहर लेकर आया व्‍य‍क्ति।

हरियाणा में भी विभिन्‍न शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पानीपत, अंबाला, हिसार सहित राज्‍य के अधिकतर इलाकों में लोगों को झटके महसूस हुए। इससे लाेग दहशत में घरों, कार्यालयों और दुकानों से बाहर निकल आए। पिछले एक साल में कई बार भूकंप आए हैं।

chat bot
आपका साथी