CBSE की 12वीं की परीक्षा: पंचकूला जोन में बेटियों ने फिर लहराया परचम

सीबीएसई की ओर से रविवार को घोषित बारहवीं कक्षा में पंचकूला जोन में लड़‍कियों ने एक बार फिर परचम लहराया है। जोन में पास प्रतिशत 83.7 रहा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 28 May 2017 04:38 PM (IST) Updated:Mon, 29 May 2017 12:51 PM (IST)
CBSE की 12वीं की परीक्षा: पंचकूला जोन में बेटियों ने फिर लहराया परचम
CBSE की 12वीं की परीक्षा: पंचकूला जोन में बेटियों ने फिर लहराया परचम

जेएनएन, पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से रविवार को घोषित बारहवीं कक्षा में पंचकूला जोन में लड़‍कियों ने एक बार फिर परचम लहराया है। जोन में पास प्रतिशत 83.7 रहा है। पंचकूला जाेन के पांच राज्‍याें में जम्‍मू-कश्‍मीर सबसे आगे रहा है। जम्‍मू-क‍श्‍मीर में 91.73 फीसदी विद्यार्थी पास हो गए। हरियाणा परीक्षा परिणाम के मामले में पंजाब से आगे रहा है।

पंचकूला जोन के पांच राज्‍यों हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं चंडीगढ़ में पिछले साल के मुकाबले बाहरवीं कक्षा का परिणाम अधिक रहा है। साल 2016 में पास प्रतिशत 82.97 प्रतिशत था आैर इस बार पास प्रतिशत 83.70 प्रतिशत रहा है। इस बार सरकारी स्कूलों के मुकाबले निजी स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा है।

पंचकूला में मेरिट में आने वाली छात्राएं खुशी का इजहार करती हुईं।

बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जोसफ इमेनुअल के अनुसार, रीजन में इस बार 83.70 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। इनमें लड़कियों का प्रतिशत 89.60 और लड़कों का 79.40 प्रतिशत रहा है। पंचकूला जोन में इस बार मार्च-अप्रैल में हुए परीक्षा में 1,84,557 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से 83.70 प्रतिशत पास हुए।

देखें तस्‍वीरें: हरियाणा में सीबीएसई 12वीं के रिजल्‍ट से झूमे विद्यार्थी

उन्‍होंने बताया कि कुल 98113 लड़कों ने बाहरवीं की परीक्षा में से 77902 पास हुए । इस प्रकार लड़कों का पास प्रतिशत 79.40 रहा। इसी प्रकार, 72770 लड़कियां ने परीक्षा दी और इनमें से 65185 पास हुईं। उनका  पास प्रतिशत 89.60 रहा।

यह भी पढ़ें: सीबीएसई की 12वीं के रिजल्‍ट में छा गया चंडीगढ़, चार में से तीन टॉपर यहां के

उन्होंने बताया कि सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों के लड़कों का पास प्रतिशत 71.30 रहा और 77.10 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं। निजी स्कूलों के 78.90 प्रतिशत लड़के और 90 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं। इसी प्रकार, जेएनवी स्कूलों के लड़कों का पास प्रतिशत 95.70 और लड़कियों का 97.40 रहा। केवीएस स्कूलों के 95.10 लड़के और 97.50 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं।

पंचकूला जोन में परीक्षा परिणाम एक नजर में -

राज्‍य-                       कुल विद्यार्थी - लड़के - लड़कियां - कुल पास - पास छात्र -  पास छात्राएं

हरियाणा-                    82740-        48720 - 34020 -   69569  -   38847 -    30722 

हिमाचल प्रदेश-             9488  -        5378 -   4110 -     8437  -     4568   -     3869

जम्‍मू-कश्‍मीर -             6024  -         3463-    2561-      5526 -      3099-       2427

पंजाब -                      53672  -       29843 -   23829 -  44510 -  23242 -      21268

चंडीगढ़ (यूटी)-            18963 -         10711  -  8252 -   15045 -    8146 -       6899 

-------

परिणाम फीसद में-

  राज्‍य                   कुल प्रतिशत  -    लड़के  -    लड़कियां

हरियाणा -                84.08   -         79.74  -      90.31

हिमाचल प्रदेश-          88.92             84.94  -      94.14

जम्‍मू-कश्‍मीर -          91.73 -            89.49  -     94.77 

पंजाब -                     82.93-            77.88 -      89.25

चंडीगढ़ (यूटी) -          79.34             76.05 -      83.60        

chat bot
आपका साथी