एचएसएससी ने किया साढ़े चार हजार पुरुष सिपाहियों का परिणाम घोषित

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने साढ़े चार हजार पुरुष सिपाहियों का परिणाम घोषित कर दिया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 08:15 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jun 2017 08:16 PM (IST)
एचएसएससी ने किया साढ़े चार हजार पुरुष सिपाहियों का परिणाम घोषित
एचएसएससी ने किया साढ़े चार हजार पुरुष सिपाहियों का परिणाम घोषित

जेएनएन, चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट में अगले साल तक 15 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती का हलफनामा दे चुकी प्रदेश सरकार ने इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने साढ़े चार हजार पुरुष सिपाहियों का परिणाम घोषित कर दिया है। सभी चयनित युवाओं को तत्काल प्रभाव से करनाल स्थित मधुबन में अपने मूल दस्तावेज व फोटो के साथ रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

हरियाणा में पुलिस कर्मचारियों की कमी से निपटने के लिए सरकार ने 15 हजार खाली पदों को अप्रैल तक भरने का रोडमैप बना रखा है। 10 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। खाली पदों पर भर्ती नए मानदंडों के अनुसार होनी है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने से कर्मचारियों की कमी पूरी हो जाएगी और सभी को साप्ताहिक अवकाश मिलने लगेगा। इससे पुलिस कर्मचारियों पर काम का बोझ भी कम होगा।

मधुबन रिपोर्ट करें चयनित युवा : डीजीपी

पुलिस महानिदेशक बीएस संधू का कहना है कि कर्मचारी चयन आयोग ने 4500 पुलिस सिपाही के पदों का परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित युवा तुरंत प्रभाव से दस्तावेजों के साथ मधुबन रिपोर्ट करें ताकि ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी हो। अगले साल तक 15 हजार पुलिस जवानों की भर्ती का लक्ष्य है जिसके लिए पूरी गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।

नई भर्तियां जल्द : भारती

कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती का कहना है कि साढ़े चार हजार पुरुष सिपाहियों की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। सरकार की ओर से करीब 10 हजार और पदों पर भर्ती का प्रस्ताव है जिस को जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा।

विभिन्न वर्गों में कटऑफ की स्थिति

वर्ग          अधिकतम   न्यूनतम    
1. सामान्य   83.15    65.50
2. पिछड़ा वर्ग  73.20   54.60
3. बीसी ए   79.40     58.20
4. बीसी बी   79.30    61.90
5. ईबीपीजी   76.25    48.80 फीसद

यहां देखें रिजल्ट http://www.hssc.gov.in/writereaddata/Results/350_1_1_finalresult-catno1-sd.pdf

यह भी पढ़ें: अब जींद में चंदे पर जाट आरक्षण संघर्ष समिति में रार

chat bot
आपका साथी