कांग्रेस ही ला सकती है देश में खुशहाली : नंदिता

नंदिता हुड्डा ने कहा है कि भाजपा का संकल्प पत्र जुमलेबाजी से भरा है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 05:38 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 06:14 AM (IST)
कांग्रेस ही ला सकती है देश में खुशहाली : नंदिता
कांग्रेस ही ला सकती है देश में खुशहाली : नंदिता

जासं, पंचकूला : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नंदिता हुड्डा ने कहा है कि भाजपा का संकल्प पत्र जुमलेबाजी से भरा है, लेकिन अब जनता जाग चुकी है। वह झांसे में आने वाली नहीं है। 2014 के चुनावी मेनिफेस्टो में किए गए वादों को न निभाकर भारतीय जनता पार्टी ने जनता के बीच अपनी शाख पूरी तरह खो चुकी है। न युवाओं को रोजगार मिला, न महिलाओं को सुरक्षा, न ही किसानों को उनकी फसल का उचित दाम। यही हाल शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा ओर रोजगार का भी रहा। सरकार रोजगार देने में पूर्ण रूप से नाकाम रही। इस सरकार को जनता सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

वीरवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में नंदिता हुड्डा ने कहा कि जनता को पूर्ण विश्वास है कि कांग्रेस ही फिर से देश में खुशहाली ला सकती है। न्याय के अंतर्गत पांच करोड़ गरीब परिवारों के जीवन स्तर को उपर उठाने के लिए उनके खाते में सीधे 72000 रुपये सालाना डाले जाएंगे। लोकसभा, विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत का कोटा होगा। केंद्र सरकार में नौकरियां 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए। हर वर्ग के उत्थान की बात कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि फिर से भाईचारे और अमन चैन को स्थापित करने का वादा कांग्रेस पार्टी ने देश की जनता से किया है। जनता भी जुमलेबाजी से ऊब चुकी है और 23 मई को सत्ता परिवर्तन कर अपने इस फैसले पर मुहर लगाएगी।

chat bot
आपका साथी