कांग्रेस विधायक ने प्रदर्शनी लगाकर सरकार पर कसा तंज, पोस्टर देख हंसते रहे पूर्व सीएम

कांग्रेस विधायक कर्ण सिंह दलाल ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शनी लगाकर विरोध किया। उन्होंने पोस्टर के माध्यम से सरकार पर तंज किया।

By Ankit KumarEdited By: Publish:Sun, 22 Oct 2017 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 22 Oct 2017 05:36 PM (IST)
कांग्रेस विधायक ने प्रदर्शनी लगाकर सरकार पर कसा तंज, पोस्टर देख हंसते रहे पूर्व सीएम
कांग्रेस विधायक ने प्रदर्शनी लगाकर सरकार पर कसा तंज, पोस्टर देख हंसते रहे पूर्व सीएम

जेएनएन, चंडीगढ़।कई मोर्चों पर सरकार की मुश्किलें बढ़ाते रहे कांग्रेसी विधायक करण सिंह दलाल ने अब सरकारी नीतियों के विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। उन्होंने रविवार को एमएलए हॉस्टल में केंद्र और राज्य सरकारों के चुनाव पूर्व वायदों और वर्तमान में धरातल की स्थिति पर प्रदर्शनी लगाई। साथ ही सरकार पर काम करने के बजाय जुमलेबाजी से लोगों को बरगलाने के आरोप जड़े।

दलाल की फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया। इस दौरान साथ पहुंचे पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल और विधायक जयतीर्थ दहिया विभिन्न योजनाओं पर कटाक्ष करते फोटो को देख मुस्कुराए बगैर नहीं रह सके। प्रदर्शनी में कैशलैस सिस्टम, जीएसटी, बेरोजगारी, काला धन, कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों पर फोटो के जरिए तंज कसा गया।

यह भी पढ़ें: विधानसभा सत्र के बाद तीन साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम मनोहर

प्रदर्शनी में पोस्टर के साथ कांग्रेस विधायक करण सिंह।

प्रदर्शनी में राम रहीम के जेल जाने के बाद भड़की हिंसा को लेकर सरकार के रवैये की भी पोस्टरों के माध्यम से आलोचना की है। बाद में पत्रकारों से रू-ब-रू करण सिंह दलाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें हर मोर्चे पर विफल रही हैं। जीएसटी के कारण पहली बार दिवाली पर बाजारों में रौनक गायब रही और व्यापारी वर्ग मायूस दिखा। लग्जरी कारों पर जीएसटी कम है और ट्रैक्टर पर ज्यादा। इसी तरह सोने के बिस्कुट को कम स्लैब में रखा गया है और खाने का बिस्कुट अधिक कर के स्लैब में। इससे बड़ी विडंबना भला और क्या हो सकती है।

पोस्टर के साथ कर्ण सिंह दलाल।

बता दें, आय से अधिक संपत्ति मामले में आयकर विभाग ने करण सिंह दलाल के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। आयकर टीम ने पलवल में न्यू कॉलोनी स्थित विधायक करण दलाल की कोठी,  सैक्टर 2 में स्थित करण सिहं दलाल के भाई प्रेम दलाल की कोठी और उनके भतीजे राजीव दलाल के घर रेड की थी।  

यह भी पढ़ें: किसान के बेटे ने बाइक के इंजन से बनाया उड़नखटोला

 

chat bot
आपका साथी