लोकसभा चुनाव में कांग्रेस खेलेगी बड़ा कार्ड, इस दिग्‍गज नेता को बना सकती है चेहरा

हरियाणा में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में बड़ा कार्ड खेलने की तैयारी में है। संकेत हैं कि पार्टी चुनाव में जाट कार्ड खेल सकती है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपना चेहरा बना सकती है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 07 Feb 2019 12:20 PM (IST) Updated:Thu, 07 Feb 2019 05:31 PM (IST)
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस खेलेगी बड़ा कार्ड, इस दिग्‍गज नेता को बना सकती है चेहरा
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस खेलेगी बड़ा कार्ड, इस दिग्‍गज नेता को बना सकती है चेहरा

चंडीगढ़, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा कांग्रेस में जल्द बदलाव हो सकता है। कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा में पार्टी का चेहरा बना सकती है। जींद उपचुनाव में जिस तरह से जाट वोट बैंक खिसककर जननायक जनता पार्टी की तरफ गया, उसके मद्देनजर कांग्रेस हुड्डा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो इसका फायदा गैर जाट मतों की एकजुटता के रूप में भाजपा को हो सकता है। हालांकि गैर जाटों में भी हुड्डा की ठीक पकड़ है।

हुड्डा को कांग्रेस का चेहरा बनाने की तैयारी, जाट वोट बैैंक को रोके रखने के लिए कांग्रेस खेलेगी बड़ा दांव

हाल-फिलहाल भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति की जिम्मेदारी सौंपने की संभावना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर की संगठन में मजबूत पकड़ है। हालांकि उन पर पिछले चार सालों में संगठन खड़ा नहीं करने के आरोप लग रहे हैं। इसके बावजूद तंवर प्रदेश अध्यक्ष पद पर टिके हुए हैं।

यह भी पढ़ें: अभय चौटाला ने लगाए भाई अजय पर सनसनीखेज आरोप, हरियाणा की राजनीति में हंगामा

अशोक तंवर की जड़ें मजबूत, इसके बावजूद पार्टी के लिए बदलाव संभव

नए प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद से मिलकर हुड्डा समर्थक विधायकों ने तंवर को हटाने का दबाव बनाया है, लेकिन तब आजाद ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ऐसा प्रयोग खतरे से खाली नहीं बताया था। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा ने बयान दिया है कि जींद में संगठन के अभाव के चलते कांग्रेस हारी है। उनका इशारा साफ है कि प्रदेश नेतृत्व में बदलाव किया जाए।

 

कांग्रेस हाईकमान नेतृत्व परिवर्तन की मांग पर विचार कर रहा है, लेकिन तंवर को हटाने की बजाय हुड्डा, कुलदीप बिश्‍नोई, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी को उनके राजनीतिक कद के मुताबिक एडजेस्ट करने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। तंवर को यदि हटाया जाता है तो उन्हें उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के साथ जोड़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: मी टू पर बॉलीवुड एक्‍टर अनू कपूर का बड़ा बयान, कहा- बहुत ने बहती गंगा में हाथ धोया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला भी तंवर के साथ हैं। किरण की हुड्डा से ज्यादा नहीं बनती, जबकि कुलदीप बिश्नोई चाहते हैैं कि हुड्डा के सहयोग के चलते वह प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज हो जाएं। कुमारी सैलजा के नाम पर भी किसी को ऐतराज नहीं है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अगले एक सप्ताह में पार्टी हाईकमान हरियाणा के संगठन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी